image: 68 Years Grandfather Molest Granddaughter in Uttarakhand

Uttarakhand: देवभूमि शर्मसार, 68 साल के व्यक्ति ने 6 साल की पोती के साथ किया घिनौना काम

रिश्तों और उम्र की परवाह किए बिना, एक हवशी बुजुर्ग ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह घटना समाज के नैतिक पतन का उदाहरण है।
Jul 1 2024 8:36PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

यहाँ एक उम्रदराज रिश्ते में दादा कहे जाने वाले बुजुर्ग ने इंसानियत और रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। बच्ची जिसे दादा समझती रही वह दरिंगा हैवान निकला और मासूम के साथ घिनौना काम कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

68 Years Grandfather Molest Granddaughter in Uttarakhand

जनपद उत्तरकाशी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें 68 साल के रिश्ते में दादा लगने वाले बुजुर्ग ने छह वर्षीय पोती को हवस का शिकार बनाया। बीते गुरुवार को बच्ची की परिजन किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे इस दौरान आरोपी बुजुर्ग उनके घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब कुछ देर बाद परिजन लौटे तो आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची को रोते हुए और उसकी हालत गंभीर देखकर परिवार के सदस्य उसे तुरंत हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से आराकोट पुलिस चौकी को तुरंत इसकी सूचना दी गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाएँ समाज में व्याप्त नैतिकता और मानवता के पतन का स्पष्ट उदाहरण हैं। ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता की आवश्यकता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home