उत्तराखंड में रिलायंस को चित करेगा वोडाफोन, 3 रुपये में 1 GB डेटा और फ्री कॉलिंग !
Jul 27 2017 1:59PM, Writer:मीत
देशभर में इस वक्त रिलायंस जियो का ही जलवा है। देखा जा रहा है कि हर किसी की जुबां पर जियो का ही नाम है। कभी फ्री डेटा, कभी फ्री वॉयस कॉलिंग और कभी सस्ता जियोफोन निकालकर ये कंपनी लगातार नए नए धमाके करती जा रही है। जब जियो की लॉन्चिंग हुई थी तो इसके पास एक महीने में ही 1 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स जुट गए थे। इसके साथ ही दूसरे महीने में 2 करोड़ और आज इस कंपनी के पास करीब 12 करोड़ कस्टमर्स हैं। इस बीच देश भर की तमाम कंपनियां भी जियो की सफलता से हैरान हैं। इसके साथ ही देखा जा रहा है कि उत्तराखंड में भी रिलायंस जियो लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए बकायदा उत्तराखंड के हर जिले में काम किया जा रहा है। ऐसे में देश की तमाम टेलिकॉम कंपनियों की नजर उत्तराखंड पर भी है। टेलिकॉम कंपनियां अपनी तरफ से अलग अलग प्लान लॉन्च करती जा रही हैं। इस बीच वोडाफोन ने भी एक नया ऐलान किया है।
कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च कर डाला है। बताया जा रहा है कि ये प्लान वोडाफोन ने खास तौर पर उत्तराखंड के लिए लॉन्च किया है। उत्तराखंड में जियो का प्रभुत्व को खत्म करने के लिए वोडाफोन के ये बड़ा प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान में 70GB, 4G डेटा कस्टमर्स को दिया जाएगा। वोडाफोन ने इस प्लान की कीमत 244 रुपये तय की है। इस प्लान में हर दिन के लिए 1 जीबी डेटा की लिमिट होगी। इस प्लान की वैलेडिटी 70 दिन के लिए होगी। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी होगी। यानी एक हिसाब लगाया जाएगा तो एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा करीब 3.50 रुपये का पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ये सुविधा वोडाफोन के नए सब्सक्राइबर्स के लिए ही होगी। पहली बार रीचार्ज कराने पर ही 70 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। उसके बाद से इस प्लान में 35 दिन की वैलिडिटी ही मिलेगी। इसका मुकाबला जियो से करें तो, जियो 309 रुपये के ऑफर में 56GB का फोर जी डेटा देता है।
जियो के प्लान में भी हर दिना के हिसाब से 1 जीबी टेडा लिमिट है। जियो के प्लान में 56 दिन की वैलेडिटी है और साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग है। देखा जाए तो उत्तराखंड इस वक्त देशभर की टेलिकॉम कंपनियों की निगाह पर है। इससे पहले देश के पीएम मोदी ऐलान कर चुके हैं कि देश के सुदूर गांवों तक इंटरनेट की पहुंच होनी चाहिए। इसके लिए तमाम कंपनियों के बीच एक होड़ सी चल रही है। इससे पहले बीएसएनएल भी देवभूमि के लिए एक बड़ा प्लान लॉन्च कर चुका है। देशभर में सुपरहिट होने के बाद जियो का अगला टारगेट उत्तराखंड है। बाकी कंपनियां भी इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ऐसे में तमाम कंपनियां बड़े बड़े प्लान लॉन्च करती जा रही हैं। इस वजह से वोडाफोन ने ये बड़ा प्लान लॉन्च किया है। कुल मिलाकर कहें तो रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने शानदार प्लान लॉन्च किया है। अब देखना है कि आने वाले वक्त में उत्तराखंड में किसी टेलिकॉम कंपनी की धूम मचती है।