image: demonetization again in india

हिंदुस्तान में फिर होगी नोटबंदी ! ये संकेत दे रहे हैं इस बात की गवाही

Jul 27 2017 7:55PM, Writer:सुरेश

8 नवंबर 2016 का वो दिन तो आपको अच्छी तरह से याद होगा। ये वो दिन था, जब हिंदुस्तान में नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लिया गया था। अब बताया जा रहा है कि सरकार एक बार फिर से नोटबंदी जैसा बड़ा कदम उठा सकती है। बड़ी तादाद में लोग ऐसे हैं, जिनका मानना है कि 2 हजार का नोट बंद कर दिया जाएगा। इस बीच ये चर्चा संसद तक जा पहुंची है। विपक्ष ने राज्यसभा में वित्त मंत्री अरूण जेटली से इस बारे में जवाब देने के लिए कहा है। फिलहाल जेटली ने इस मामले पर चुप्पी ही साधी है। बाजार विशेषज्ञ कह रहे हैं कि पिछले कई हफ्तों से बाजार में 2,000 रुपये के नोटों की कमी दिखने को मिल रही है। हालांकि दूसरा तथ्य है कि ये जमाखोरी की वजह से हो रहा है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि काले धन के रूप में 2000 रुपये के नोटों को जमा करना आसान है, जबकि छोटे नोटों में ऐसा संभव नहीं है। इस बीच कई लोगों का मानना है कि 2 हजार रुपये का नोट अगर बाजार में ले जाते हैं तो खुल्ले की समस्या हो जाती है।

इसके साथ ही खबर है कि आरबीआई की ओर से 2,000 रुपये के नोटों की छपाई और सप्लाई कम कर दी गई है। खबर ये भी है कि सरकार 2000 के नोटों की सप्लाइ को सीमित करने का विचार कर रही है। 2 हजार के नोटों की संख्या ऐसे लेवल पर पहुंच गई है, जहां से सरकार को चिंता हो रही है। खबरें तो यहां तक हैं कि रिजर्व बैंक ने 2 हजार रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी है। अब अफवाहें हैं कि सरकार 200 रुपये के नए नोट लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान में सरकार एक बार फिर से नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला ले सकती है। एक आंकड़ा कहता है कि नोटबंदी के बाद अब तक नोटों की जो छपाई हुई है, उनमें करीब 90 फीसदी नोट 500 रुपये के हैं। पांच सौ रुपये के 14 अरब नोट नोटबंदी के बाद छापे गए। फिलहाल आरबीआई ने मैसूर की प्रेस में 200 के नए नोटों की छपाई तेज कर दी है। इसके लिए आरबीआई में तीन शिफ्ट में काम चल रहा है। रिपोर्ट कहती है कि अगले महीने 1 अरब की कीमत के 200 के नए नोट बाजार में आएंगे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बाजार में खास तौर पर लेन देन की समस्या से निजात मिल सकेगी। बाजार में बड़े नोट काफी ज्यादा चल रहे हैं, जिस वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आरबीआई लगातार इस फॉर्मूले पर काम कर रही है। 200 के नए नोट की छपाई के लिए आरबीआई के मैसूर स्थित कारखाने में नाइट शिफ्ट भी चल रही है।नोटबंदी के बाद से 2000 रुपये के 7.4 लाख करोड़ रुपये कीमत के नोट अब तक छप चुके हैं। खुले की समस्य़ा को दूर करने के लिए आरबीआई लगातार ये काम कर रहा है। खबर पुख्ता है कि अगले महीने RBI 200 रुपये का नया नोट लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक कैश की कमी को दूर करने के लिए अगले महीने 200 रुपये का नोट लॉन्च कर सकता है।सरकार ने 2000 रुपये के नोट की छपाई बंद जरूर की है लेकिन जो नोट पहले से मार्केट में चल रहे हैं उन पर किसी तरह की रोक नहीं है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home