image: General bipin rawat visit line of control

LOC पहुंचे जनरल बिपिन रावत, पाक में तख्ता पलट, एक्शन में इंडियन आर्मी !

Jul 28 2017 7:32PM, Writer:सुजीत

आज पाकिस्तान से बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आई थी। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पाक पीएम नवाज शरीफ को पनामा गेट प्रकरण में दोषी ठहरा दिया। इधर पाकिस्तान से खबर आई कि पाक की सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को दोषी करार देते हुए पद छोड़ने के आदेश दे दिेए हैं। उधर भारत में एक बड़ी खबर आ रही है कि देश के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत बॉर्डर पर पहुंच गए हैं । जी हां सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए सेना प्रमुख बॉर्ड पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही जनरल रावत सीमा पर तैनात सशस्त्र बलों का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने पुंछ-राजौरी पट्टी पर एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा किया। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पाक की आर्मी द्वारा लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके मद्देनजर जनरल रावत सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जनरल बिपिन रावत सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

इसके अलावा भी इस खबर से जुड़ी कुछ और भी बातें हैं, जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है। सेना के एक अधिकारी का कहना है कि एलओसी से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा करने के लिए भी जनरल रावत वहां पहुंचे हैं। इस बीच देश के बड़े सुरक्षा एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि नवाज के रहने या न रहने से भारत-पाक रिश्तों में बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है, वे पहले भी बुरे थे और आगे भी हालात नहीं बदलेंगे। माना जा रहा है कि नवाज शरीफ के सत्ता में न रहने पर पाक में सेना की पकड़ मजबूत होगी। जिससे भारत के खिलाफ और विपरीत हालात पैदा किए जा सकते हैं। भारत के रक्षा जानकारों का कहना है कि नवाज के तख्ता पलट से पाकिस्तानी आर्मी और ISI की जीत हो रही है। ऐसे में भारत के खिलाफ पाक का रुख नहीं बदलेगा। जनरल बिपिन रावत इस बात को बेहद अच्छे तरीके से समझते हैं। जिस इलाके में जनरल रावत गए हैं वहां घुसपैठ और संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें हैं।

पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क की मौजूदगी के लिए राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका से भारत में इनकार नहीं किया जाता है। कुछ समय पहले कुछ जानकारों ने आशंका जाहिर की थी कि पनामा मामले में नवाज शरीफ पर ज्यों-ज्यों शिकंजा कसता जाएगा, भारत पर आतंकवादी हमले बढ़ते जाएंगे। हाल के दिनों में भारत में सीमा पार से किए गए आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई। ऐसे आतंकी हमलों का जवाब देने के लिए पहाड़ी शेर जनरल बिपिन रावत सीमा पर चल पड़े हैं। जनरल बिपिन रावत तमाम हालातों का जायजा लेंगे और उसके बाद इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी दी जाएगी। आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत, अजित डोभाल ऐसे शख्स हैं, जिन पर पीएम मोदी को पूरा भरोसा है। अपनी रणनीति और कूटनीति में दोनों ही माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। ऐसे में सीमा पर जनरल बिपिन रावत का अगला प्लान क्या होता है, ये देखना दिलचस्प होगा।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home