image: Two boys of uttarakhand getting married

उत्तराखंड के दो लड़के एक दूसरे से करेंगे शादी, सोशल मीडिया पर छाई ये LOVE STORY !

Jul 29 2017 6:36PM, Writer:मीत

आप तक आपने देश के बाकी हिस्सों में ये सुना होगा कि दो लड़के एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन अब ऐसी खबर उत्तराखंड से भी निकलकर सामने आ रही है। ये लव स्टोरी है अमित और ललित की, जो एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि अमित पत्नी बनने के लिए तैयार है और ललित पति बनने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि अमित ने ऑपरेशन के जरिए लड़की बनने की ठान ली है। दोनों का दावा है कि 6 साल पहले ही ये शादी कर चुके हैं। ये कहानी अल्मोड़ा के सरसों गांव की है। जहां रहने वाले ललित कुमार आर्य और अमित कुमार आर्य बचपन से ही एक दूसरे के घनिष्ठ दोस्त रहे थे। दोनों ने बचपन में जीआईसी अल्मोड़ा में पढ़ाई की। इसके साथ ही ये दोनों स्कूल भी साथ ही आते-जाते थे। स्कूल की पढ़ाई पूरी हुई तो वक्त हायर एजुकेशन का आया। दोनों ने एक साथ एमए की पढ़ाई पूरी की।

वक्त के साथ साथ दोनों इतने करीब आ गए कि आगे की जिंदगी एक साथ बिताने की ठान ली। ललित और अमित के मुताबिक दोनों ने 28 अक्तूबर 2011 को शादी कर ली थी। अमित का कहना है कि ये शादी ललित के घर पर हुई और शादी में सिर्फ ये ही दोनों थे। इसके बाद दोनों गांव के ही भगवती मंदिर में गए और पूरी जिंदगी साथ बिताने की कसमें खाईं। बताया जा रहा है कि तहसे ये दोनों एक दूसरे के साथ हैं। ललित वन विभाग में सीजनल श्रमिक के तौर पर काम करता है। इसके साथ ही अमित राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वाय का काम करता है। ऐसा नहीं है कि दोनों ने अपने घर में ये बात ना बताई हो। तीन महीने पहले ही दोनों अपने अपने घर वालों को ये बात बता चुके हैं। घर वाले इस शादी के खिलाफ हैं और किसी हाल में दोनों को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। अमित का कहना है कि आने वाले वक्त में वो ऑपरेशन के जरिये लड़की बनेगा।

अमित ने हार्मोंस बदलने की कुछ दवाएं भी खाई हैं, जिससे उसकी आवाज में परिवर्तन हो रहा है। खुद को बदलने के लिए अमित दिल्ली में कुछ डॉक्टरों से मुलाकात कर रहा है। अमित का कहना है कि इस ऑपरेशन के बाद दोनों ही कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके साथ ही दोनों का कहना है कि अगर घरवालों ने ये शादी स्वीकार नहीं की तो वो बाहर शिफ्ट हो जाएंगे। खैर कुछ भी कहें शायद उत्तराखंड में ऐसा पहला मामला देखने को मिल रहा है, जहां दो लड़के एक दूसरे को जीवनसाथी बना रहे हैं। महानगरों में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है और वहां ये आम बात हो गई है। इसके साथ ही ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अमित इस वक्त अपने हार्मोन्स बदलने की तैयारी कर रहा है और यहां तक कि वो दवाएं भी ले रहा है। उधर ललित का कहना है कि वो तन मन धन से अमित को अपनी पत्नी बनाने के लिए तैयार है। बचपन की दोस्ती किस तरह से शादी के बंधन में बंध गई, इससे दोनों के परिवार वाले काफी हैरान हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home