image: International match to be held in dehradun studiom

इतिहास रचने को तैयार देहरादून, इस स्टेडियम में होंगे आईपीएल और रणजी मैच !

Jul 29 2017 8:57PM, Writer:kapil

उत्तराखंड के क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। अब आपको कोई इंटरनेशनल मैच देखना है तो देहरादून के इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम जरूर आइएगा।जल्द ही राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी मुकाबले देखने को मिलेंगे। आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इसके लिए हामी भर दी है। यानी आखिर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि मसूरी में यूपीसीए की एक्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक होने जा रही है। इस सिलसिले में राजीव शुक्ला देहरादून पहुंचे है। राजपुर रोड के एक होटल में खेल मंत्री अरविंद पांडे से उन्होंने बकायदा मुलाकात भी की। इस मुलाकात के दौरान खेल मंत्री अरविंद पांडे ने उनसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन को लेकर चर्चा की। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि देहरादून में बने क्रिकेट स्टेडियम में इस घरेलू सीजन में रणजी मुकाबले दिए जाएंगे। इसके अलावा कई और ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में आपका जानना जरूरी है।

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि मुलाकात में आइपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही राजीव शुक्ला ने कहा कि आइपीएल और इंटरनेशनल मैच के लिए स्टेडियम की दर्शक क्षमता कम है। अगर इसमें पांच से दस हजार का इजाफा कर दिया गया, तो आइपीएल मैचों की मेजबानी देहरादून को मिल सकती है। स्टेडियम में दर्शक क्षमता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। इस तरह से यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता के मुद्दे पर राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर दोनों एसोसिएशन मिलकर कोशिश करें तो बीसीसीआइ की आने वाली एनुअल जनरल मीटिंग में मान्यता का मुद्दा सुलझा जाएगा। आपको बता दें कि महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में करीब 239 करोड़ की लागत से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण पूरा हो चुका है।

इसमें 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। अब इसे 35 हजार तक करने के प्रयास होंगे। कुल मिलाकर कहें तो आना वाले वक्त में आपको इस मैदान पर आईपीएल और रणजी मुकाबले होते दिखेंगे। अब आपको इस स्टेडियम की खासियत बता देते हैं। इस मैदान में डे नाइट मैच के लिए चार हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। इसमें कुल 392 लाइटें हैं। स्टेडियम में 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। भारत में पहली बार स्टेडियम की छत टैनसाइल फैब्रिक एवं पॉली कार्बोनेट को मिलाकर बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पांच मुख्य पिच के साथ-साथ पांच प्रैक्टिस पिच भी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अत्याधुनिक एक्सिस कंट्रोल सिस्टम और बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम को अपनाया गया है। मीडिया एवं ब्राडकास्टिंग के लिए अत्याधुनिक आईपी बेस्ड तकनीक उपलब्ध। स्टेडियम में 100 वर्ग मीटर की दो वीडियो स्क्रीन लगाई गईं हैं। 34 कारपोरेट बॉक्स, लाउंज, रेस्टोरेंट एरिया की व्यवस्था। क्लब हाउस में स्वीमिंग पूल, बाउलिंग ऐले, टीटी रूम, स्पा, बैंक्वेट हॉल, 100 सीट का ऑडिटोरियम है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home