पहाड़ी लड़की के फैन बने पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर भी बोले बड़ी बात !
Jul 30 2017 1:03PM, Writer:अमित
तस्वीर बहुत कुछ कहती है। खासतौर पर जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो हर एक पहाड़ी के सम्मान की बात है। पहाड़ की एक लड़की ने पीएम मोदी को भी अपना फैन बना दिया है। ये तस्वीर उस लड़की की है , जिसने पाकिस्तान को अपनी गेंदबाजी से चारों खाने चित कर दिया। एकता बिष्ट ने अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को चारों खआने चित कर दिया था। हालांकि इस वक्त एकता अपने गांव में हैं, लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात हुई तो मोदी ने एक खास बात एकता के लिए कही। मोदी का कहना है कि पाकिस्तान के खइलाफ एकता का जिस तरह से प्रदर्शन रहा है, उससे साबित होता है कि पहाड़ की बेटियां सच में पहाड़ सी ताकत वाली होती हैं। चाहे बात किसी भी क्षेत्र की हो, पहाड़ी लड़कियां हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रही हैं। इसके अलावा ऐसा बहुत कम बार देखा जाता है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने किसी क्रिकेटर की तारीफ की हो।
सचिन इससे पहले एकता बिष्ट की जमकर तारीफ कर चुके हैं। मास्टर ब्लास्टर ने एकता की जबरदस्त फिल्डिंग पर उन्हें बधाई दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ एकता ने भारत की तरफ से पहली सफलता हासिल की। अपने पहले ओवर में एकता बिष्ट ने पाकिस्तानी ओपनर आयशा को एक रन पर चलता किया। एकता बिष्ट ने 10 ओवरों में 18 रन देकर कुल पांच विकेट झटके। इस मैच में इन्होंने 2 मेडन ओवर दिए। आईसीसी वूमैन वर्ल्ड कप 2017 में भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का 11 वां मैच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में 169 रन ही बना सकी। ऐसे में अब दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर था। जिसे उत्तराखंड की दो बेटियों ने बखूबी निभाया और पाकिस्तान को 74 रन पर ढेर कर दिया।भारत ये मैच 95 रन से जीता। उत्तराखंड की बेटियों एकता बिष्ट और मानसी जोशी के जादू के आगे पाकिस्तान प्लेयर्स बेबस नजर आए।
कभी इस बेटी के पास क्रिकेट खेलने के लिए पैसे नहीं थे। क्रिकेट खेलने की प्रतिभा तो पहले से ही थी। 2010 में एकता बिष्ट का सलेक्शन इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ। इस वक्त एकता को मुंबई जाना था। इसके लिए इन्हें 10 हजार रुपयों की जरूरत थी। लेकिन एकता के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। इस वजह से पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। लेकिन कहते हैं ना कि अगर आपके दिल में कुछ करने की जिद हो तो कुदरत भी आपकी मदद करती है। एकता बिष्ट भी जिद कर बैठी थी कि किसी भी हाल में ये मौका नहीं गंवाना है। एकता हर हाल में मुंबई जाना चाहती थी और भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहती थी। उस वक्त एकता के माता पिता ने बड़ी मुश्किल से रुपयों का इंतजा किया था। आज इस बेटी ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है।