जय उत्तराखंड: किसान के बेटे ने जीता गोल्ड मेडल, इंटरनेशनल लेवल पर दिखाया दम
Jul 31 2017 10:13AM, Writer:नीतू
आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। कला, संगीत, विज्ञान, पढ़ाई, खेल और ना जाने कितने ऐसे क्षेत्र रहैं, जहां उत्तराखंड के युवा अपना दम खम दिखा रहे हैं। एक और धाकड़ छोरे ने अपना दम विदेश की धरती में दिखा दिया है। हरिद्वार का रहने वाला सुमित पंवार, जो कि एक किसान का बेटा है, उसने अब श्रीलंका में कुश्ती में गोल्ड मेडल हासिल किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब उत्तराखंड के पहलवान किसी इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। सुमित पवंरा से पहले लाभांशु शर्मा ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। सुमित पवांर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। श्रीलंका में हुई अंतराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में सुमित ने 65 किलो ग्राम में सोने का तगमा जीता। इससे पहले सुमित पंवार स्टेट, राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और गांव का नाम रोशन कर चुके हैं। अब सुमित का सपना है कि वो देश के लिए कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतें। इसके लिए सुमित कड़ी मेहनत करने में लगे हैं।
सुमित के पिता धर्मसिंह किसान हैं। सुमित की एक बहन और दो भाई हैं। सुमित के पिता ने बताया की उन्हें सरकार से भी कोई सहायता नही मिल पा रही है। किसान होने की वजह से पैसों का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है। सुमित का छोटा भाई योगेश पंवार अभी पढ़ाई कर रहा है। सिमित के पिता का कहना है कि पैसे की कमी के चलते कई मेधावी खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते है। सुमित के पिता चाहते हैं कि सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऐसे खिलाड़ियों की मदद करे तो, ये खिलाड़ी विदेशों में भी अपनी चमक बिखेरेंगे। सुमित ने 1 से 5 तक कि पढ़ाई दीक्षा पब्लिक स्कूल में की। इसके बाद 10वीं तक की पढ़ाई उन्होंने गांव के ही इंटर कालेज में पढ़ाई की। उसके बाद की पढ़ाई इंटर कालेज सुल्तानपुर में की। सुल्तानपुर में ही उन्हें कुशअती का शऔक भी चढ़ा। पढ़ाई के साथ साथ सुमित कुश्ती भी लड़ते रहे। उन्होंने शांतिकुंज में कोच नरेंद्र गिरी से कुश्ती की ट्रेनिंग ली है।
आज उत्तराखंड के बच्चे खेलों में अपनी प्रतिभा हर जगह दिखा रहे हैं। इससे पहले हमने आपको लाभांशु शर्मा की भी कहानी बताई थी। लाभांशु ने श्रईलंका में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीत है। लाभांशु शर्मा ऋषिकेश के उभरते हुए पहलवान हैं। ऋषिकेश के युवा पहलवान लाभांशु शर्मा ने थर्ड स्टूडेंट ओलिंपिक इंटरनेशनल गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। श्रीलंका में आयोजित एशियन इंटरनेशनल गेम्स में उन्होंने पाकिस्तान के पहलवान को करारी टक्कर देकर ये सव्रण पदक हासिल किया। लाभांशु का पहला मुकाबला मलेशिया के पहलवान से हुआ, जिसमें उन्होंने 10-0 से एक तरफा जीत हासिल की थी। दूसरे मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका के पहलवान को 6-3 से शिकस्त दी, जबकि फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के पहलवान को 8-6 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। ऐसे में कहा जा सकता है कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार खेलों में अपना दम दिख रही हैं, जिससे आने वाला वक्त देवभूमि का ही होगा।