उत्तराखंड में फिर हुई चीन की घुसपैठ, वीर जवानों ने खदेड़ दिया !
Jul 31 2017 5:26PM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड पर बार बार चीन अपना निशाना साध रहा है। इससे पहले चीन के दो हेलीकॉप्टर उत्तराखँड के इलाके में देखे गए थे। चीन बार बार प्लनिंग कर रहा है कि किस तरह से हिंदस्तान में सेंध लगा दी जाए। इसके लिए चीन ने भारत के राज्य उत्तराखंड पर निगाहें तरेरी हैं। एक तरफ सिक्किम के डोकलाम में चीन लगातार विवाद पैदा कर रहा है और दूसरी तरफ उसने उत्तराखंड में भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के बाराहोती में भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा से एक दिन पहले 25 जुलाई को चीन के द्वारा ये हरकत की गई है। सुबह करीब 9 बजे चीनी सैनिक 800 मीटर से एक किलोमीटर अंदर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। हालांकि इसके बाद ही आईटीबीपी के जवान एक्शन में आ गए थे। जवानों ने चीनियों का विरोध किया और उन्हें बॉर्डर के उस पार खदेड़ दिया।
हालांकि बाराहोती सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच कोई विवाद नहीं है। भारत ने इसके बाद कह दिया है कि किसी भी तरह की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। देखा गया है कि लद्दाख और सिक्किम सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ होती रही है। इस बीच उत्तराखंड के बाराहोती में भी चीनी सैनिकों की घुसपैठ नई है। यहां भी चीनी सैनिकों ने डोकलाम वाली हरकत दोहराई है। चीनी सैनिक घुसपैठ वाले इलाके को अपना क्षेत्र बता रहे थे । इस बीत भारतीय जवानों ने साफ किया कि ये भारतीय इलाका है। एक तरफ डोकलाम में भारत और चीनी के बीच पिछले करीब डेढ़ महीने से तनावजारी है। डोकलाम इलाके में चीनी सैनिकों द्वारा सड़क बनाने का भारत विरोध कर रहा है। भारत इसे अपनी सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा कह रहा है। चीनी मीडिया और सेना ने कई बार भारत को युद्ध की धमकी तक दे चुकी है। हालांकि भारत ने डोकलाम पर रुख साफ कर दिया है।
डोकलाम को लेकर भारत ने कहा है कि इस मुद्दे पर बातचीत के बाद ही टेंशन का हल निकलेगा। बाराहोती में दूसरी बार घुसपैठ हो रही है। इससे पहले भारत और चीन सीमा के नजदीक चमोली जिले के बराहोटी इलाके में चीनी हैलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई दिया। ये हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में उड़ता दिखाई दिया था। इस बारे में खुद चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने जानकारी दी थी। तृप्ति का कहना था कि सुबह सवा नौ बजे एक संदिग्ध हेलीकॉप्टर भारतीय नभक्षेत्र में दिखा। उन्होंने बताया कि ये हेलीकॉप्टर चमोली के बराहोटी क्षेत्र के ऊपर उड़ता दिखा। इसके साथ ही कहा गया है कि ये हैलीकॉप्टर करीब 4 मिनट तक भारतीय नभक्षेत्र में उड़ता दिखा। यानी ये कोई गलती नहीं है। क्योंकि गलती एक बार हो सकती है, बार बार एक ही काम को दोहराना गलती नहीं कही जा सकती। और खासकर जब बात ड्रैगन जैसे मुल्क की हो तो इसे गलती नहीं साजिश कहा जा सकता है। इस तरह से चीन लगातार कई बार साजिश रच चुका है।