जिसे देखकर हम बड़े हुए, वो उत्तराखंड में नदी किनारे इस हाल में है !
Aug 1 2017 10:26AM, Writer:कपिल
ये तस्वीर तो याद होगी आपको। महाभारत, रामायण, श्री कृष्णा देखकर ही तो हम बड़े हुए हैं। उत्तराखंड के लिए कहा जाता है कि जब रामायण, महाभारत या फिर श्री कृष्णा सीरीयल शुरू हुए थे तो गांव में किसी एक के पास ही टेलिविजन हुआ करता था। ऐसे में रविवार को तो लोगों की भीड़ लग जाती थी। आपको इन सीरीयल में भगवान कृष्ण का रोल अदा करने वाला शख्स तो अच्छी तरह से याद होगा। एक महान कलाकार जिसने भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को इस तरह से निभाया कि लोग उनमें भगवान कृष्ण को ही देखने लगे थे। लोग टीवी के सामने हाथ जोड़ते थे और ये तो आप सभी का अनुभव भी होगा। इस कलाकार के मुख से गीता की वाणी सुनकर आनंद की अनुभूति होती थी। लोगों ने भी इस कलाकार को खूब सम्मान दिया है। खास बात ये है कि लोग उनके नाम को उतना नहीं जानते, जितना उनका चेहरा पहचानते हैं। तो आज पहले उनका नाम भी जान लीजिए। वो कलाकार हैं कृष्ण सर्वदमन बनर्जी।
क्या आपको पता है कि कई धार्मिक सीरियल में काम कर चुके सर्वदमन बनर्जी आजकल कहाँ हैं ? क्या आप जानते हैं कि वो किस तरह की जिंदगी जी रहे हैं ? आप सोच भी नहीं सकते कि वो इस तरह से अपनी जिंगदी बिता रहे हैं। सर्वदमन बनर्जी मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आजकल वो उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश में गंगा के किनारे बस गए हैं। अब वो यहां लोगों को योग-ध्यान सिखाकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। सर्वदमन बनर्जी कहते हैं कि एक उम्र तक ही शौक और दौलत के पीछे भागा जाता है। उसके बाद इंसान को शांति की तलाश होती है। इसके बाद बनर्जी कहते हैं कि वो यहाँ लोगों को योग-ध्यान सिखाते हैं। हर दिन मां गंगा के दर्शन से उन्हें शान्ति मिलती है। सर्वदमन बनर्जी को उत्तराखंड में सकून मिलता है। बनर्जी कहते हैं कि जो शांति उत्तराखंड में है, शायद वो कहीं भी नहीं मिल सकती, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में ही क्यों ना चले जाएं।
सर्वदमन बनर्जी वो शख्स हैं, जिसके किरदार को हने जिया है। अगर ये कहें कि उन्हें देखे बिना हमारा रविवार नहीं कट पाता था, तो सही होगा। उनकी अदाकारी को हर कोई सलाम करता है। लेकिन इस शख्स का दिल देखिए। सब कुछ छोड़ दिया और आकर उत्तराखंड में बस गए। सर्वदमन के लिए कहा जाता है कि हर बार उन्होंने अपने किरदार में जान डालने के लिए लगातार मेहनत की। इस वजह से उनका किरदार काफी जीवंत लगता था। सर्वदमन अब उत्तराखंड में हैं, ऋषिकेश में वो रह रहे हैं। योगा की क्लास चलाते हैं। इसके साथ ही शांति से अपना जीवन बिता रहे हैं। सर्वदमन कहते हैं कि उत्तराखंड वास्तव में देवभूमि है। वो कहते हैं कि किसी भी हाल में वो इस देवभूमि को छोड़कर नहीं जा सकते। सर्वदमन के लिए अब उत्तराखंड ही सब कुछ है। अपने जीवन के इस वक्त को वो सर्वदमन बनर्जी उत्तराखंड में ही बिताना चाहते हैं। यानी टीवी के भवान कृष्ण उत्तराखंड में नदी किनारे अपना जीवन बिता रहे हैं।