image: Doon Woman Filed A Case Against Her Husband Living in Australia

देहरादून की महिला ने आस्ट्रेलिया में रह रहे पति पर कराया केस, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

देहरादून में एक विवाहित महिला ने पति और ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
Aug 23 2024 7:52PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दहेज की मांग की और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Doon Woman Filed A Case Against Her Husband Living in Australia

पीड़ित महिला विनिता काला ने नेहरू कॉलोनी थाना में अपने पति मनोज मासीवाल और उनके ससुरालवालों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। विनिता का विवाह 26 फरवरी 2024 को मुम्बई के मनोज मासीवाल से हुआ था, जिसके बाद वह मुम्बई चली गईं। वहाँ उनके पति और ससुरालवालों ने उनसे 15 लाख रुपये दहेज की मांग की और लगातार गाली-गलौच तथा आपत्तिजनक व्यवहार किया। मनोज ने विनिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तथा उन्हें अत्यंत खराब परिस्थितियों में रखा। दहेज की मांग पर उन्हें आस्ट्रेलिया साथ ले जाने से मना कर दिया गया। इन अत्याचारों से परेशान होकर विनिता ने 3 अप्रैल 2024 को अपने भाई की मदद से देहरादून वापस आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पूरे परिवार पर उत्पीड़न और दहेज का केस दर्ज

नेहरू कॉलोनी थाना के थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि विनिता की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने विनिता की शिकायत के आधार पर पति मनोज मासीवाल, ससुर, सास, देवर, ननद और ननद के पति मितेश के खिलाफ कार्रवाई की है। विनिता को सेल में काउंसलिंग के बाद मामला दर्ज किया गया है और संबंधित सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने उत्पीड़न और दहेज संबंधित अन्य आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home