image: Tension in satpuli over misdeed with a calf

Video: धधक उठा सतपुली, गाय के बझड़े से कुकर्म की खबर के बाद बवाल !

Aug 2 2017 6:05PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड की शांत वादियों में ये क्या हो रहा है ? बड़ा सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड में कौन माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। उत्तराखंड के सतपुली में एक बार फिर से माहौल गर्मा गया है। ये वो ही सतपुली है जहां कुछ वक्त पहले फेसबुक पर एक पोस्ट की वजह से बवाल मच गया था। एक बार फिर से एक बेहद ही अलग वजह से यहां मामला गर्मा गया है। अब सतपुली में एक युवक द्वारा गाय के बछड़े से कुकर्म का मामला सामने आया है। इसकी खबर मिलते ही गुस्साए लोगों ने इसका विरोध किया और बाजार में सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। इस घटना के बाद से सतपुली में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है। खबर है कि मंगलवार सुबह 9:30 बजे सतपुली के दुधारखाल तिराहे के सामने बालेश्वर चौधरी नाम के एक व्यक्ति की गौशाला में एक युवक घुसा। इसके बाद वो खूंटे से बंधे गाय के बछड़े से दुष्कर्म करने लगा।

बताया जा रहा है कि जब गौशाला कि मालिक ने ये सब देखा तो युवक को दबोच लिया। इसके बाद आस पास खड़े लोगों ने भी उस युवक की पिटाई कर डाली। इसके बाद ये खबर आग की तरह पूरे सतपुली में फैल गई। घटना का विरोध लगातार बढ़ता गया। लोग सड़कों पर उतरे और बाजार बंद करवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की । इसके साथ ही युवक को सतपुली से बाहर करने की मांग जोर पकड़ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का परिवार सतपुली में रजाई-गद्दे और फर्नीचर बनाने का काम करता है। इसके बाद तो सतपुली में हालात इस कदर बिगड़ गए कि एसएसपी पौड़ी को मौके पर पहुंचना पड़ा। सतपुली के एसओ राकेंद्र कठैत ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। एसओ का कहना है कि युवक की उम्र करीब 22 साल है।

युवक एक खास समुदाय का है। इसके साथ ही मामले की जांच चल रही है। तमाम मामले को देखकर सतपुली में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले उत्तराखंड के इस सतपुली बाजार में एक फेसबुक पोस्ट ने माहौल गरमा दिया था। विशेष समुदाय के युवक द्वारा गाय के साथ दुराचार का आरोप लगाते हुए एबीवीपी की अगुवाई में सैंकड़ो लोगों ने सतपुली थाने को घेर लिया। फिलहाल एसडीएम प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे समुदाय के युवक को कुछ लोगों ने गाय के साथ दुराचार करते हुए पकड़ लिया। युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया और इस घटना के विरोध में सतपुली बाजार को बंद करा दिया। जाहिर सी बात है कि लगातार दो बार सतपुली धधक उठा है। लोग लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये मामला आगे क्या तूल पकड़ता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home