image: Virat kohli to visit uttarakhand

उत्तराखंड आ रहे हैं विराट कोहली, इस बार वजह बेहद खास है !

Aug 3 2017 10:02AM, Writer:कपिल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस वक्त शानदार र्म में चल रहे हैं। श्रीलंका में टीम इंडिया शामदार खेल दिखा रही है। अब8 भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में एक खास खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विराट कोहली उत्तराखंड यात्रा पर आने वाले हैं। दुनिया में ऐसी बहुत सी कम जगहें हैं, जिन्हें विराट कोहली पसंद करते हैं। उत्तराखंड भी इन जगहों में से एक है। विराट कोहली जल्द ही उत्तराखंड आने वाले हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर किस वजह से विराट कोहली को उत्तराखंड आने का न्यौता मिला। बताया जा रहा है कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुश्ती कोच नरेंद्र गिरी ने विराट कोहली को उत्तराखंड आने का न्यौता दिया है। आपको बता दें कि नरेंर गिरी वो ही शख्स हैं जिन्होंने श्रीलंका में हुए ओलंपियाड में भारतीय कुश्ती टीम की कोचिंग भी की थी। नरेंद्र गिरी की कोचिंग में भारतीय दल ने अच्छा प्रर्शन किया।

इस बीच भारतीय टीम भी इस वक्त श्रीलंका में थी, तो नरेंद्र गिरी की मुलाकात विराट कोहली से हो गई। नरेंद्र गिरी ने विराट को उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। नरेंद्र गिरी का कहना है कि कप्तान कोहली ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वाच कोहली के मुताबिक उत्तराखंड बेहद खूबसूरत जगह है। इसके साथ ही शांत‌िकुंज विराट कोहली की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक कही जाती है, इसल‌िए वे यहां जरूर आएंगे। नरेंद्र गिरी का कहना है कि विराट कोहली ने उनका न्यौता स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका में विराट कोहली ने भारतीय कुश्ती दल से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के दौरान विराट ने कोच नरेंद्र गिरि को बधाई दी और शांतिकुंज आने का वादा किया। कोच नरेंद्र ग‌िरी ने बताया क‌ि इस दौरे को लेकर वे काफी उत्साह‌ित भी थे। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्योरिटी इंचार्ज जयदेव जोशी भी मौजूद थे।

विराट कोहली को उत्तराखंड से कितना प्यार है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब भी उन्हें अपनी बिजी जिंदगी से थोड़ा सा वक्त मिलता है, तो वो उत्तराखंड की धरती पर आते हैं। कुछ वक्त पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड आए थे। यहां दोनों नरेंद्र नगर स्थित होटल में रुके थे। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की कई जगहों का भ्रमण भी किया था। बकौल विराट कोहली उत्तराखंड बहुत ही पवित्र जगहों में से एक है। अब एक बार फिर से विराट कोहली उत्तराखंड आ रहे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली उत्तराखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। अनुष्का और विराट कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। खैर अभी टीम इंडिया श्रीलंका में क्रिकेट खेल रही है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद विराट उत्तराखंड आने वाले हैं। देखना है कि इस बार विराट कहां कहां घूमने जाते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home