image: 11.44 Lakh pan cards blocked all over india

देश में 11.44 लाख पैन कार्ड ब्लॉक, कहीं इस लिस्ट में आप तो नहीं ? ऐसे पता करें

Aug 3 2017 5:02PM, Writer:सीमा

काफी वक्त से कहा जा रहा था कि सरकार पैन कार्ड को लेकर कुछ बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस बीच देशभर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 11.44 लाख लोगों के पैन कार्ड बंद करने के आदेश दे दिए हैं। आपको पता होगा कि इससे पहले सरकार ने आधार कार्ड को पैन से लिंक करने के लिए कहा था। सरकार को खबर मिली थी कि देशभर में कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास एक से ज्यादा PAN कार्ड हैं। इसलिए सरकार को ये बड़ा कदम उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि 11.44 लाख PAN कार्ड या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। अब बड़ा सवाल ये है कि कहीं इस लिस्ट में आपका नाम तो नहीं है ? अगर आपको ऐसा लगता है तो हम आपको अपने PAN कार्ड का स्टेटस जानने के बारे में बता रहे हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना होगा। जानिए किस तरह आप ये पता कर सकेंगे।

इस वेबसाइट का एड्रेस http://incometaxindiaefiling.gov.in/ है। इस पर जाने के बाद साइट पर KNOW YOUR PAN विकल्प आपको दिखेगा। इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा। इसके लिए आपको किसी प्रकार के लॉग इन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप जब KNOW YOUR PAN पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक विंडो खुलेगी। इस पर आपको अपना मिडल नेम, सरनेम और फर्स्ट नेम भरना होगा। हां इस बात का ध्यान आपको रखना होगा कि PAN कार्ड पर आपका जो नाम है, वो ही नाम आपको यहां एंटर करना होगा। अगर मिडिल नेम नहीं है तो कॉलम को खाली छोड़ दें। इसके साथ ही जो जन्मतिथि आपने PAN कार्ड के लिए दी थी, वो ही यहां डालें। इसके साथ ही मोबाइल नंबर डालकर इसे सबमिट कर दें। इसके बाद आपके फोन पर एक कोड आएगा। इस कोड को विंडो पर डालें। इसके बाद आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या फिर नहीं।

इसके बाद अगली विंडो में आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या फिर नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने 1 अगस्त को संसद को एक बड़ी बात बताई थी। गंगवार ने कहा था कि 11.44 लाख से ज्यादा पैन कार्ड या तो बंद कर दिए गए हैं या निष्क्रिय कर दिए गए हैं। ऐसा उन मामलों में किया गया है जहां किसी व्यक्ति को एक से ज्यादा पैन कार्ड आवंटित कर दिए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि 27 जुलाई तक 11,44,211 ऐसे पैन की पहचान की गई। इन मामलों में पाया गया कि किसी एक ही व्यक्ति को एक से ज्यादा पैन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि अब उन्हें या तो बंद कर दिया गया या निष्क्रिय कर दिया गया। गंगवार ने कहा कि पैन आवंटन का नियम है प्रति व्यक्ति एक पैन होना चाहिए। गंगवार ने बताया कि 27 जुलाई तक 1,566 फर्जी पैन की पहचान की गई।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home