image: Uttarakhandi folk will rock singapore

उत्तराखंड के रंग में रंग जाएगा सिंगापुर, विदेश में धमाल मचाने पहुंचे पहाड़ी !

Aug 5 2017 10:26AM, Writer:प्रगति

उत्तराखंड के सुरों का जादू सिंगापुर में छाने के लिए तैयार है। आखिरकार वो दिन आ ही गया है, जब उत्तराखंड के किशन महिपाल, शाश्वत जे पंडित और संगीत ढौंढियाल सिंगापुर पहुंच गए। दरअसल सिंगापुर में गढ़वाली संगीत का तड़का लगने जा रहा है। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर की तरफ से उत्तराखंड में हर साल ये आयोजन करवाया जाता है। वैसे हर साल 6 अगस्त को ये कार्यक्रम करवाया जाता है। बर कुछ देर का वक्त और है फिर सिंगापुर गढ़वाली मंडाण पर आपको झूमता हुआ नजर आएगा। आपको बता दें कि चार अगस्त को ही उत्तराखंड से टीम सिंगापुर के लिए रवाना हो गई थी। बताया जा रहा है कि सिंगापुर के पॉलिटेक्नीक टाउन हॉल में ये कार्यक्रम करवाया जाना है। किशन महिपाल और संगीता ढौंढियाल पहले से ही अपने बेहतरीन गीतों से विदेशों में कई जगह धूम मचा चुके हैं।

बतौर सिंगर शाश्वत जे पंडित का ये पहला दौरा है। ये कुछ ऐसे ही कि टीम इंडिया के बड़े प्लेयर्स के साथ विराट कोहली अपने पहले दौरे पर निकले हैं। इससे पहले हम आपको शाश्वत पंडित के संघर्ष की कहानी बता चुके हैं। हम आपको बता चुके हैं कि किस तरह से देवप्रयाग के एक गांव से निकलकर ये लड़का कामयाबी के आसमान पर पहुच रहा है। शाश्वत एक बार फिर से तैयार हैं। ये पहला मौका है जब शाश्वत सिंगापुर में कोई बड़ा शो करने जा रहे हैं। तो उम्मीदें इस पहाड़ी छोरे से कुछ ज्यादा ही हैं। प्रवासी बंधु इस आयोजन के लिए इतने उत्साहित हैं उन्होंने लोकनृत्य की टीम खुद ही तैयार की है। संगीता और किशन ने अपने हिट गीतों की लिस्ट आयोजकों को उपलब्ध कराई थी। ताकि वो उस पर रिहर्सल कर सके। संगीता इससे पहले भी विदेशों में कई दफा स्टेज शो कर चुकी हैं। इसमें शारजाह, दुबई, मस्कट, न्यूजीलैंड, बहरीन, कुवैत, जापान आदि देश शामिल हैं।

उधर किशन महिपाल की बात करें तो उत्तराखंड के सुपरहिट सिंगर्स में से ये एक चेहरा है। किशन ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक और स्थानीय लोकगीतों को अपनी आवाज के जरिए नई पहचान दी। इसके बूते किशन महिपाल आज उत्तराखंड-सिनेमा के गायकों में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। क्या कहें किशन को गायक कहें, गीतकार कहें, निर्देशक कहें या फिर एक प्रतिभाशाली कलाकार कहें। हर रोल में वो फिट बैठते हैं। कुल मिलाकर कहें इस बार उत्तराखंड के तीन दिग्गज सिंगापुर में रंग जमाने के लिए तैयार हैं। शाश्वत जे पंडित अपने फेसबुक पेज से लोगों को इस बारे में लगातार जानकारी देते जा रहे हैं। शाश्वत के लिए ये दौरा बेहत खास है। विदेशों में चमक बेखेरने का इससे बेहतर मौका शायद शाश्यवत को नहीं मिल सकता है। हालांकि आज शाश्वत पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेतिन फिर भी इसे एक शानदार मौका कहा जा सकता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home