मुस्लिमों के बीच ‘सुपरहिट’ हुए पीएम मोदी, इस रक्षाबंधन होगा ऐतिहासिक काम !
Aug 5 2017 4:25PM, Writer:kapil
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा इस वक्त पूरी दुनिया में छा रहा है। देश हो चाहे फिर विदेश हो, हर जगह पीएम मोदी की तारीफ हो रही है। मोदी की नीतियां और घोषणाएं ही कुछ इस तरह की है कि हर कोई उनका मुरीद बनता जा रहा है। इस बीच हम आपके लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। इस खबर को पढ़कर आपको यकीन हो जाएगा कि किस तरह से मोदी सभी के दिलों में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं। दरअसल रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। ये वो मौका होता है, जब हर बहन अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती है। इसके साथ ही भारी ताउम्र अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। लेकिन अब मुस्लिम महिलाएं भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगी। जी हां ऐसा ही कुछ लखनऊ में हुआ है। हाल ही में एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। हालांकि न्यूज एजेंसी एनएनआई ने ये खबर सबसे पहले दी है।
इस खबर में बताया गया है कि लखनऊ की मुस्लिम महिलाएं देश के पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राखी भेज रही हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के पोस्टर्स के साथ तस्वीरें खिंचा रही हैं। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के हाथ में कुछ कार्ड भी हैं। इन कार्ड्स में लिखा गया है ‘मोदी भाई के लिए। ये मोदी का वो रूप है, जिसे मुस्लिम महिलाएं हर हाल में स्वीकार कर रही हैं। ये सीधा चोट उन लोगों के लिए जो मुस्लिम वोट के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति में जुटे रहते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। आपको याद होगा कि देश के पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रिपल तलाक की कुप्रथा को खत्म कर देना चाहते हैं। कई बार दोनों ने इसके लिए आवाज भी उठाई है।
पीएम मोदी और योगी दोनों ही मानते हैं कि ट्रिपल तलाक मुस्लिम महिलाओं की आजादी का हनन है। पीएम मोदी तीन तलाक को कई बार असंवैधानिक करार दे चुके हैं। आपको याद होगा कि एक बार पीएम मोदी ने कहा था कि तीन तलाक की वजह से मुस्लिम बहनें संकट में हैं। इसके साथ ही मोदी ने कहा था कि देश में मुस्लिम महिलाओं भी न्याय की जरूरत है और सरकार हर हाल में मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी। इससे पहले मई में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक की वैधता पर सुनवाई पूरी की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख दिया था। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी कहा था कि सरकार जरूरत पड़ने पर तीन तलाक को खत्म करने के लिए कानून भी ला सकती है। इस वक्त देश ही नहीं बल्कि दुनिया से भी मुस्लिम महिलाओं का समर्थन पीएम मोदी को मिल रहा है।