image: Cm trivendra order to officers in every district

सीएम त्रिवेंद्र का सख्त निर्देश, अब एक्शन में आए तमाम अधिकारी !

Aug 6 2017 9:05PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार अपने कामों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार सीएम त्रिवेंद्र ने प्रदेश के बड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में कानून व्यवस्था के साथ साथ आपदा प्रबंधन की भी समीक्षा की गई है। इस समीक्षा मीटिंग में अधिकारियों को सीएम ने कड़े दिशानिर्देश दिए हैं। सीेम त्रिवेंद्र ने सचिवालय में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम त्रिवेंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के कामों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र साफ कर चुके हैं कि राज्य में अधिकारी अब ‘चलता है’ कहना भूल जाएं। इस बार उन्होंने बताया कि आपदा पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही सीम त्रिवेंद्र ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों में भी अधिकारियों को तैनाती और सतर्कता के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने साफ साफ कहा है कि अधिकारी 24 घंटे अलर्ट पर रहें। इसके साथ ही उनका कहना है कि आपदा से जो सड़के टूट रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द खोलने की कोशिश की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पेयजल, दवाओं, विद्युत आपूर्ति और खाद्यान की सुचारू व्यवस्था की जाए। इस मामले में कोताही बरतने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आपदा के मद्देनजर सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये। सीेएम का कहना है कि अगर कानून व्यवस्था में जरा सी भी लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने से भी वो नहीं चूकेंगे। सीएम त्रिवेंद्र कोटद्वार में आपदा प्रभावित जगहों में भी गए थे। वहां उन्होंने लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। कोटद्वार में आपदा के दौराम मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपे गए हैं।

इस बारे में सीएम त्रिवेंद्र ने बकायदा अपने फेसबुक पेज पर भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘शनिवार को कोटद्वार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। आपदा में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपे। आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करके प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर शिविरों में रह रहे लोगों को पर्याप्त राहत सामग्री पहुंचाने के भी निर्देश दिए।’ समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन पौड़ी को कोटद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपदा को ध्यान में रखते हुए अभी किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत ना किया जाए। जिला प्रशासन चमोली को लामबगड़ में बारिश के कारण बाधित हुई सड़कों को जल्द खुलवाने के निर्देश दिये गए हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home