image: Mukesh rawat won silver medal in america

उत्तराखंड के ‘सिपाही’ ने बढ़ाया देश का मान, अमेरिका में लहराया तिरंगा !

Aug 9 2017 6:43PM, Writer:मुकेश

उत्तराखंड के नौजवान आजकल देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम कर रहे हैं। चाहे खेलों की बात हो, चाहे पढ़ाई की बात हो, चाहे कला की बात, चाहे विज्ञान की ही बात क्यों ना हो। हर जगह, हर बार उत्तराखंड के युवा एक नया इतिहास रच रहे हैं। आज हम आपको एक शानदार खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड पुलिस के धावक मुकेश रावत दुनिया में अपनी धाक जमाई है। मुकेश रावत ने अमेरिका में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में अपना जलवा दिखाया है। मुकेश रावत ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। आपको बता दें कि मुकेश रावत मसूरी के रहने वाले हैं। विदेशी धरती पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ाने वाले इस जवान को दुनिया बधाई दे रही है। मुकेश रावत उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की 5000 मीटर रेस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इसके साथ ही उन्होंने रजत पदक जीत लिया है। आपको बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ये स्पर्धा चल रही थी। मसूरी के रहने वाले मुकेश रावत ने 15 मिनट सात सेकंड में ये दौड़ पूरी की। अालम तो ये था कि पहला नंबर पाने वाले से मुकेश महज कुछ ही सेकंड पीछए रहे। हालांकि मुकेश स्वर्ण पदक से चूक गए लेकिन उनका अगला टारगेट गोल्ड मेडल ही है। मुकेश के हौसले को सलाम इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि हाल ही में वो पीलिया जैसी गंभीर बीमारी से उबरे हैं। इसके बावजूद उन्होंने रजत पदक जीता और ये बात उन्हें सच में सम्मान का हकदार बनाती है। बताया जा रहा है कि इस चैंपियनशिप में अभी 1500 मीटर और 10 हजार मीटर रेस बची है। मुकेश को इस रेस से पदक की उम्मीद है। इसके साथ ही देश को एक बार फिर से मुकेश से उम्मीदें जाग गई हैं। देखना है कि वो आगे क्या कमाल करते हैं।

फिलहाल मुकेश इसके लिए तैयारियों में जुटे हैं और उत्तराखंड के साथ साथ देश उनके लिए दुआएं मांग रहा है। राज्य समीक्षा का मानना है कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हर तरह से मदद की जानी चाहिए, जिससे आने वाले भविष्य में उत्तराखंड से और भी ऐसे बड़े खिलाड़ी पनप सकें। देवभूमि भी ऐसे ऐसे ताकतवर और हुनरमंद युवाओं को पैदा कर रही है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं। मुकेश रावत हम तो ये ही कहेंगे कि ये तो स शुरुआत है और आगे बहुत बड़ा काम । इसलिए चलते रहिए और बढ़ते रहिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से आपको बहुत बहुत बधाई। इस खबर को शेयर भी करें ताकि देश को पता चल सके कि उत्तराखंड में कैसे कैसे एथलीट हैं। और वैसे भी उत्तराखंड के खिलाड़ी आजकल पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home