image: Murder in rajasthan

दरिंदा जगदीश, वैशाली तड़पती रही, बरामदा खून से लाल और चीखता रहा दिव्यांग बाप

Aug 9 2017 9:22PM, Writer:कपिल

राजस्थान के बांसवाड़ा में कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया। इस खबर के बाद से राजस्थान में हाहाकार मचा है। बांसवाड़ा में एक बच्ची का गला एक पड़ोस में रहने वाले युवक ने रेत दिया। वो लड़की अपने घर के बरामदे में ही तड़प तड़प कर मर गई। बताया जा रहा है कि इस बीच नौकरानी ने लड़की को बचाने की कोशिश भी की। हमलावर पर लगातार वार करती रही लेकिन हमलावर किसी भी हाल में नहीं रुका। इसके बाद लड़की ने तड़प तड़प कर अपने घर में ही दम तोड़ दिया। जहां लड़की पर हमला किया गया, वहां बरामदा खून से लाल हो गया। इसके साथ ही घर की दीवार खून से सन चुकी थी। इस मामले में पुलिस लगातार शिनाख्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि ये वारदात बांसवाड़ा के अगरपुरा स्थित एक घर में हुई। घर पर पिता भी मौजूद थे। पिता घर के ऊपर की मंजिल पर थे।

इसके अलावा वैशाली घर के नीचे की बालकनी में नौकरानी के साथ कपड़े सुखा रही थी। इतने में सामने के घर में रहने वाला जगदीश घर में चाकू लेकर दाखिल हो गया। जगदीश ने आव देखा ना ताव और वैशाली पर एक के बाद एक चाकू से वार करना शुरू कर दिया। पास में नौकरानी ने ये सब देखा तो एक बार के लिए दंग रह गई। इसके बाद कामवाली ने जगदीश पर एक के बाद लट्ठे से वार किए। जगदीश दर्द सहता रहा लेकिन टस से मस नहीं हुआ। वो लगातार वैशाली पर चाकू से वार करता रहा। वैशाली और काम वाली बाई जब चिल्लाए तो आस पास के पड़ोंसी भी घर में आ गए। जब जगदीश ने लोगों को अपनी तरफ आते हुए देखा तो वो वहां से भाग गया। लोगों ने वैशाली को उठाया और हॉस्पिटल ले आए। लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। वैशाली ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता दिव्यांग हैं। पिता लड़खड़ाते हुए नीचे पहुचे तो बेटी की लाश को अपने सामने देखकर चीखता रहे। बताया जा रहा है कि राजस्थान में ऐसी वारदात पहले कभी नहीं हुई है। इस वारदात के बाद से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसी वारदात को कोई कैसे अंजाम दे सकता है। इसके बाद पुलिस घर पर पहुंची तो परिवारवालों और गांव वालों ने उनकार जमकर विरोध किया। परिजनों ने आरोपी परिवार पर लगातार परेशान किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि जांच में पाया गया है कि चाकू वैशाली की गर्दन के करीब 40 फीसदी हिस्से को काट चुका था। मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी जगदीश लंबे समय से वैशाली को परेशान कर रहा था। आए दिन वो छेड़छाड़ भी करता था। बरामदे में अपनी बेटी की लाश को देखकर पिता सन्न रह गए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home