मानवजाति पर मंडराया एक बड़ा खतरा, तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी शुरू !
Aug 10 2017 1:50PM, Writer:कपिल
नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को आखिरी चेतावनी दे डाली है। ट्रम्प ने अपनी चेतावनी में कहा है कि अमेरिका अब उत्तर कोरिया पर ऐसी कार्रवाई करेगा कि दुनिया ने पहले ऐसा विध्वंस कभी नहीं देखा होगा। लेकिना अमेरिका की धमकी का उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। किम जोंग ने कहा कि अगर अमेरिका की तरफ से कोई हमला हुआ तो उत्तर कोरिया उससे हजार गुना ज्यादा बड़ा बदला लेगा। ये अंदेशा क्या कह रहा है। एक तरफ उत्तर कोरिया लगातार एक के बाद एक परमाणु परीक्षण करता जा रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका पहले से ही विध्वंसक ताकतों से लैस हो चुका है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका की धमक के जवाब में आम पर हमला करने की भी धमकी दे दी।
उधर जापान ने इस परमाणु हमले को ध्यान में रखते हुए अपने मुल्क में लोगों को खास प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दोनों ही मुल्कों के बीच अगला परमाणु युद्ध होने जा रहा है। पूरी दुनिया इस वक्त ये ही सोच रही है कि क्या वक्त आ गया है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की गवाह बनेगी ? क्या सच में परमाणु युद्ध छिड़ने वाला है? हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीसरा विश्व युद्ध तो नहीं लेकिन इन दोनों मुल्कों के बीच तनातनी को देखकर लग रहा है कि कोई बड़ा युद्ध हो सकता है। हमारा इतिहास गवाह है कि कई बार धमकियों के कारण भी युद्ध छिड़े हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने छोटे-छोटे आकार के परमाणु हथियार भी तैयार कर लिए हैं। इन छोटे परमाणु हथियारों को तैयार करने का एक खास मकसद है। इन हथियारों को मिसाइल की मदद अमेरिका में भेजकर परमाणु हमला किया जा सकता है।
यानी कुल मिलाकर कहें तो स्थितियां और ज्यादा बिगड़ गई हैं। ट्रम्प की ताजा चेतावनी भी कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसा पहली बार दिख रहा है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका, दोनों का अंदाज कमोबेश एक जैसा है। पहले जिस तरह उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग अमेरिका को धमकी देता था, अब ट्रम्प भी उसी अंदाज में उतर आए हैं। जैसे ही ट्रम्प ने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दी, तो वहां से भी बयान आया कि प्रशांत महासागर में अमेरिकी भूभाग गुआम पर हमला करने की तैयारी हो रही है। इससे पहले अमेरिका ने कोरिया प्रायद्वीप पर अपने दो B1-B बमवर्षक विमान गश्त पर लगाए थे। ट्रम्प ने इससे पहले ट्वीट किया कि अमेरिका का परमाणु हथियारों का जखीरा पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है। अगर वास्तव में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच ये युद्ध होता है तो दुनिया का एक बड़ा भू-भाग बर्बाद हो जाएगा।