Video: उत्तराखंड में ये क्या हो गया ? फिर बवाल, फिर लाठीचार्ज, कई लोग घायल !
Aug 10 2017 3:21PM, Writer:सुरेश
उत्तराखंड में ये क्या हो गया ? आज हर किसी की जुबान पर बस ये ही सवाल है। दरअसल हुआ यूं कि बारिश की वजह से हरिद्वार की पॉश कॉलोनी कही जाने वाले खन्ना नगर में जलभराव हो गया था। इस दौरान मेयर मनोज गर्ग मौके पर पहुंचे तो बवाल मच गया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों पर मेयर मनोज गर्ग से मारपीट करने का आरोप है। लेकिन ये विवाद धीरे धीरे इतना बढ़ गया कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के समर्थकों को भी इस बवाल में उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज और मदन कौशिक के समर्थकों के बीच ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में लाठीचार्ज और पथराव होने लग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बवालियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव में मनेयर बुरी तरह से घायल हो गए। इसके साथ ही दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
दरअसल सतपाल महाराज का हरिद्वार के प्रेमनगर में आश्रम भी है। इसके ठीक बगल में पॉश कालोनी कहा जाने वाला खन्ना नगर है। उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है, इस वजह से सुबह बारिश से हरिद्वार की सड़कों में जलभराव हो गया। खन्ना नगर में हालात बिगड़ गए। लोगों के घुटनों तक पानी भरने लगा। लोगों ने मेयर से इस बारे में शिकायत भी की। जल भराव की स्थिति का जायजा लेने मेयर मनोज गर्ग मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ ने आरोप था कि प्रेमनगर आश्रम के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। इस वजह से कॉलोनी में जलभराव की नौबत आ रही है। भीड़ ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि आश्रम की ओर से नाले पर भी कब्जा किया गया है। इससे पानी की निकासी रुक गई है। मौके पर मौजूद लोग अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे। बस फिर क्या था, इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की।
नगर निगम की टीम आश्रम के अतिक्रमण को तोड़ने लगी। ये देखकर आश्रम के लोगों ने इसका विरोध किया। खास बात ये है कि मेयर के साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के समर्थक भी मौजूद थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बवाल बढ़ने लगा। आरोप है कि आश्रम से सतपाल महाराज के समर्थक डंडे लेकर बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने मेयर के साथ ही मदन कौशिक समर्थकों पर हमला कर दिया। इस हमले में मेयर को ही चोट आई। उन्हें किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और एक दूसरे पर पथराव भी किया गया। बताया जा रहा है कि इस खूनी जंग में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां भांजकर किसी तरह भीड़ को काबू में किया। इब कौशिक समर्थकों ने महाराज के समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। प्रशासन और पुलिस की टीम दोनों पक्षों को समझाने में जुटी रही। लाइव हिंदुस्तान ने इस घटना का वीडियो बनाया है आप भी देखिए।