image: 30 children died due to encephalitis in up

योगी आदित्यनाथ के गढ़ में कोहराम, 30 बच्चों की हुई मौत, देश में हाहाकार !

Aug 11 2017 9:08PM, Writer:शैल

उत्तर प्रदेश से देश की सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में गुरुवार देर रात 30 बच्चों की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। ये उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। बच्चों की मौत की पुष्टि डीएम राजीव रौतेला ने की है। बताया जा रहा है कि ये घटना BRD हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में हुई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई थी। इस वजह से ये हादसा हुआ। बीजेपी सांसद कमलेश पासवान का कहना है कि उन्हें 30 मौतों की जानकारी दी गई है। जिसमें 23 अन्य और 7 बाल रोग के मरीज हैं। खबरों के मुताबिक 69 लाख रुपये का भुगतान नहीं होने के कारण ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एक फर्म ने हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप कर दी थी। बताया जा रहा है कि फर्म ने गुरुवार शाम को अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी थी।

बीआरडी अस्पताल में दो साल पहले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इससे इंसेफ्लाइटिस वार्ड समेत सैकड़ों मरीजों को पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी जाती थी। लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली फर्म का कहना है कि उसका अस्पताल पर करीब 60 लाख रुपये बकाया हो गया था। इसके साथ ही बकाया रकम की अधिकतम मियाद 10 लाख रुपये ही है। ऑक्सीजन सप्लाई पुष्पा सेल्स नाम की फर्म करती है। बताया जा रहा है कि बकाया भुगतान ना होने पर फर्म ने पहले भी ऑक्सीजन सप्लाई ठप करने की चेतावनी पहले दी थी। बकाया भुगतान के लिए फर्म ने बकायदा चिकित्सा-शिक्षा और डीएम को पत्र लिखा था। बीआरडी में 2 साल पहले ही लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट लगाया गया था। कंपनी के अधिकारी का नाम दिपांकर शर्मा बताया जा रहा है। इसके अलावा भी इस खबर से जुड़ी कुछ और भी बातें निकलकर सामने आ रही हैं।

दीपांकर शर्मा ने खत लिखकर बताया था कि कॉलेज प्रशासन लगातार अनुबंध का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही उनका कहना है कि शर्तों के मुताबिक कालेज को अधिकतम 10 लाख रुपये की गैस ही उधार मिल सकती है। उसे बिल पेश करने के 15 दिन के अंदर रकम का भुगतान करना होगा। बीते 6 महीने से बकाया धनराशि को लेकर बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि अब तक ये उधार बढ़कर 57 लाख 44 हजार 336 रुपये हो चुका था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्षेत्र गोरखपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से पिछले 48 घंटे में 30 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home