देवभूमि में आसमानी आफत से हाहाकार, यहां बादल फटने से 24 परिवार बेघर !
Aug 12 2017 4:19PM, Writer:kapil
उत्तराखंड में मौसम लगातार अपना कहर बरपाता जा रहा है। बारिश और भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। उधर पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां तीन जगहों पर बादल फटे हैं। इस वजह से इस इलाके में भारी तबाही मची है। दो दर्जन से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं। तीन पुल बह गए हैं। इसके साथ ही फसलों को भयंकर नुकसान हुआ है। हालात ऐसे हैं कि 24 परिवारों को सरकारी स्कूलों में शरण दी गई है। इसके साथ ही नैनीताल से घर लौट रहा एक युवक नदी में बह गया है। उधर गढ़वाल क्षत्र में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। बदरीनाथ के पास लामबगड़ में हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया। उधर देहरादून में भी मौसम कहर बरपा रहा है। देहरादून से 20 किलोमीटर दूर भट्टा गांव के पास मलबा आ गया है। इससे मसूरी से देहरादून मार्ग पर आवाजाही बाधित रही। बारिश की वजह से दोपहर के बाद सड़कों पर पानी भर गया।
इस वजह से जगह जगह जाम के हालात बने हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पिथौरागढ़ मे हुआ है, जहां बादल फटने से लोग दहशत में हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में अगले 48 घंटे भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इन जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ज्यादा बारिश की वजह से उत्तराखंड में भारी तबाही भी मच सकती है। पहले आपको बता देते हैं कि आखिर वो सात जिले कौन कौन से हैं। प्रदेश की राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल,चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सबसे पहले देहरादून की बात करते है। देहरादून में बीते दिनों से जिस तरह से बारिश हो रही है,. वो सच में चिंता का सबब बनती जा रही है। ऐसे में देहरादून के लिए मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से यहां भयंकर बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पौड़ी की बात करें तो मौसम की मार से ये जिला अछूता नहीं रहा है। बार बार बारिश की वजह से पौड़ी कई जगहों में भूस्खलन जैसी बातें सुनने को मिलती हैं। अगले 24 घंटे पौड़ी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अब बात हरिद्वार की करते हैं। बीते दिनों में देखा गया है कि उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के बराबर ही मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। हरिद्वार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हरिद्वार वालों को सावधान रहने की जरूरत है। नैनीताल की बात करें तो यहां के लिए मौसम विभाग बार बार अलर्ट जारी करता है। यहां बारिश की वजह से अक्सर सड़कें जाम हो जाती हैं और लोगों को भआरी परेशानी होती है। चंपावत में बीते दिनों बारिश ने जबरदस्त कहर बरपाया था। बारिश की वजह से यहां लोगों का आम जीवन बर्बाद हो रहा था। यहां के लिए एक बार फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सबसे संवेदनशील जगह है पिथौरागढ़।