image: 5 kids died due to mysterious viral

उत्तराखंड के इस गांव में मातम, 15 दिनों में 5 बच्चों की मौत !

Aug 12 2017 7:36PM, Writer:सुरेश

आजकल पूरे देश में एक मुद्दा बड़ा गर्माया हुआ है। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार देर रात 36 बच्चों की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है। लेकिन इधर उत्तराखंड के एक गांव में भी रहस्यमयी बीमारी आ गई है। इस बीमारी की वजह से 5 बच्चों की मौत हो गई है। जी हां ये सच है और हम बात कर रहे हैं हरिद्वार जिले के रुड़की के एक गांव की। इस गांव का नाम है टोडा एहतमाल। ये गांव रुड़की तहसील क्षेत्र में आता है। इस गांव में आजकल एक रहस्यमयी बीमारी ने लोगों का जीना हाराम किया हुआ है। रहस्यमयी बुखार के चलते टोडा एहतमाल गांव में पांच बच्चों की मौत हो गर्इ है। हैरानी की बात तो ये है कि 5 बच्चों की मौत महज 15 दिन के भीतर हुई है। डॉक्टर्स की टीम की छानबीन में ये बात सामने आई है। उत्तराखंड के एक बड़े अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से जगह भी दी है।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि बच्चों की मौत का ये आंकड़ा महज पंंद्रह दिनों का है। बकायदा डॉक्टरों की टीम की छानबीन में ये बात सामने आर्इ है। गांव में इस बुखार के चलते 5 बच्चों की मौत हो गर्इ है। सिर्फ ये ही नहीं इस गांव में इस रहस्यमयी बुखार से और भी बच्चे पीड़ित हैं। इस वजह से पूरे गांव में हड़कंप मचा है। बच्चों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस मामले को देखते हुए गांव के उपप्रधान ने इसकी सूचना सीएमओ को दी है। इस पर सीएमओ रविंद्र थपलियाल अपने साथ डॉक्टर्स की टीम ले गए और गांव में पहुंचे। डॉक्टर्स भी यहां आकर दंग रह गए। डॉक्टर्स ने जब छानबीन की तो पता चला कि 28 जुलाई से लेकर अब तक टोडा एहतमाल गांव में 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही डॉक्टर्स ने एक खास बात और बताई है, जिसके बारे में आपका जानना जरूरी है।

जांच के दौरान डॉक्टर्स ने पाया कि इस गांव में इस रहस्यमयी बुखार है 15 बच्चे और भी पीड़ित हैं। इन बच्चों का गांव में उपचार किया गया। इसके अलावा 10 बच्चों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ रविंद्र थपलियाल ने बताया की प्रारंभिक छानबीन में वायरल फीवर के लक्षण पाए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुर्इ है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड में भी बच्चे अब रहस्यमयी बुखार की वजह से मौत के मुंह में समा रहे हैं। वैसे ही उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू की वजह से उत्तराखंड में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी के 12 और लोगों में लक्षण पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू की वजह से 4 साल की बच्ची मौत बीते मंगलवार को हुई है। ऐसे में अब ये दूसरी बीमारी और आ गई है। इससे पूरे रूड़की में तहलका मचा हुआ है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home