image: Nirala nation production new song

Video: पहाड़ी हैं दुनिया के सबसे मस्तमौला इंसान, ये देखिए और मस्त हो जाइए !

Aug 13 2017 1:51PM, Writer:कपिल

कानों को अच्छा लगने वालो जब कोई गीत बजता है तो आप बार बार उसे सुनना चाहते हैं। चाहे फिर वो हल्का गीत हो, पार्टी वाला गीत हो या फिर कोई और, बस कानों को अच्छा लगना चाहिए। अब जरा पहाड़ों की ओर मुड़िए और इस गीत को देखिए। देखिए..हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ऐसे वीडियो अब धीरे धीरे पहाड़ में शुरू हो रहे हैं। सामने जहां तक नजर दौड़ाइए पानी नजर आ रहा है और ऐसे पार्टी वाले वाले माहौल में पहाड़ी पहुंच जाएं तो अलग ही मजा आता है। वैसे भी पहाड़ी हर माहौल में रंगत डाल देते हैं। जी हां निराला जी एक बार फिर आपके सामने अपना नया गाना लेकर आए हैं। एकदम खालिस पहाड़ी रैप, थोड़ा सा पंजाबी तड़का और जबरदस्त एक्टिंग के साथ एक बार फिर से ये पहाड़ी आपका दिल जीतने आया है। इस नए पहाड़़ी गीत का नाम है ‘भंड व्हेगी’।

भंड ह्वेगी का मतलब तो आप समझते ही होंगे। वो कहते हैं ना कि समझदार के लिए इशारा ही काफी है। अब जरा आप एक बार इस गीत को सुनिए। कानों को तो मजा आएगा ही, साथ ही आंखों को भी अच्छा लगेगा। दरअसल अब हमारे पहाड़ का संगीत धीरे धीरे ऐसे लेवल पर पहुंच रहा है, जहां खड़े होकर हम गर्व से कह सकते हैं कि जरा पहाड़ी संगीत भी सुनिए। एकदम नया अंदाज और एकदम नए तेवर के साथ ये गाना पेश किया गया है। आपको याद होगा इससे पहले निराला नेशन प्रोडक्शन एक और पहाड़ी रैप लाया था। wrong turn गाना इससे पहले काफी धूम मचा चुका है। पहले वाले गीत में जोश का जो लेवल था, अब वाले गीत में और भी ज्यादा दिखाया गया है। इस बार मस्त पहाड़ियों का अंदाज इस वीडियो के जरिए दिखाया गया है। बेहद शानदार और बेहतरीन अंदाज में ।

अब आप कहेंगे कि इस वीडियो की खास बात क्या है। अगर हम आर्पको बताएं तो इस वीडियो की हर बात खास है, हर बात लाजवाब है और मस्त रहने वाले पहाड़ियों के लिए तो ये गीत शानदार है। ये पहाड़ के संगीत का वो लेवल है, जो कानों को अच्छा लगता है और पैर थिरकने लगते हैं। एक बार के लिए हर पहाड़ी तो ये ही सोचता होगा कि 10 मिनट के लिए जरा हम भी ‘भंड’ हो जाएं। दुनियादारी से दूर, अपने अंदाज में जिएं। निराला नेशन प्रोडक्शन का ये वीडियो सच में लाजवाब है और आपको एक बार जरूर ये वीडियो देखना चाहिए। कुछ अलग करने की चाहत लेकर इंडस्ट्री में ये नए चेहरे आ रहे हैं, जो सच में लाजवाब हैं। और खास बात तो ये है कि ये अपने उत्तराखंड के लिए ही कुछ अलग करना चाहते हैं। इस गीत के लिए एक शेयर तो बनता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home