image: Cm trivendra meets pm modi

उत्तराखंड के लिए खुशखबरी लाए सीएम त्रिवेंद्र, पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा !

Aug 13 2017 3:30PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लिए जल्द ही पीएम मोदी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेद्र सिंह रावत ने ये खुशखबरी बकायदा अपने फेसबुक पेज पर दी है। दरअसल उत्तराखंड में कई ऐसे प्रोजक्ट्स हैं, जिनको रफ्तार दी जानी है। चाहे वो ऑल वेदर रोड हो, गांवों में रोजगार का मामला हो, गांवों में पवायन रोकने का मामला हो, गांव गांव में अस्पताल का मामला हो या फिर स्वरोजगार का ही मामला क्यों ना हो। उत्तराखंड के हर मुद्दे और हर प्रोजक्ट को लेकर सीएम त्रिवेंद्र और पीएम मोदी के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में सीएम त्रिवेंद्र ने हर बात को साफगोई से पीएम मोदी के सामने रखा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सीएम त्रिवेंद्र को भरोसा दिलाया है कि उत्तराखंड के लिए हर काम पूरा होगा और केंद्र इसके लिए हर मदद करेगा। इसके अलावा भी इससे जुड़ी कुछ और भी बातें हैं।

इस बारे में सीएम त्रिवेंद्र ने बकायदा अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी है। सीएम त्रिवेंद्र ने अपने पेज पर लिखा है कि ‘आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और उत्तराखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री जी को राज्य में चल रही कई योजनाओं और प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी भी दी, इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।’ कुल मिलाकर कहें तो केंद्र सरकार हर हाल में उत्तराखंड का विकास चाहती है। वैसे भी उत्तराखंड के प्रति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैसा प्रेम है, ये तो हर कोई जानता है। पीएम मोदी ही वो शख्स हैं, जो केदारनाथ के कपाट खुलने पर सबसे पहले यहां पहुंचे थे। इसके बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया था।

माना जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। इस चर्चा में रोजगार का मुद्दा सबसे ज्यादा प्रमुख है। इसके साथ ही पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार जिस तरह के काम कर रही है, उन कामों पर भी चर्चा की गई है। कुल मिलाकर कहें तो उत्ताखंड के कई कामों की रिपोर्ट केंद्र के सामने रखी गई। इसके बाद केंद्र की तरकफ से भरोसा दिया गया है कि हर काम के लिए मदद की जाएगी। आज उत्तराखंड में रोजगार और पलायन का मुद्दा सबसे ज्यादा गर्माया हुआ है। कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ी की जवानी पहाड़ के ही काम नहीं आती। इसलिए सरकार इसके लिए काम भी कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तराखंड के गांवों के लिए कोई योजना लाई जा सकती ह, जिससे रोजगार मिले और पलायन रुक सके।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home