image: Food Delivery in Dehradun Restricted After Midnight

देहरादून में रात 12 बजे के बाद फूड डिलीवरी प्रतिबंधित, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

यदि आप रात में ऑनलाइन खाना मंगाना चाहते हैं, तो अपना ऑर्डर रात 12 बजे से पहले ही दे दें। क्यूंकि अब से 12 बजे के बाद कोई भी डिलीवरी बॉय नहीं आएगा।
Nov 28 2024 5:10PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि फूड डिलीवरी बॉयज को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। इसके चलते रात में उनकी चेकिंग के आदेश दिए गए हैं, क्योंकि खाने की आड़ में अन्य सामग्री की डिलीवरी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Food Delivery in Dehradun Restricted After Midnight

देहरादून में अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी ब्वॉयज रात 12 बजे तक ही भोजन की डिलीवरी करेंगे। इसके बाद किसी भी डिलीवरी ब्वॉय द्वारा किए गए ऑर्डर की जांच की जाएगी और नियम उल्लंघन करने पर डिलीवरी ब्वॉय और रेस्टोरेंट संचालक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शहर में बार, क्लब और रेस्टोरेंट को निर्धारित समय तक ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं। रात 11 बजे के बाद इन प्रतिष्ठानों के संचालन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नशीली सामग्री और शराब की आपूर्ति पर पुलिस की कड़ी निगरानी

पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि देर रात ऑनलाइन फूड डिलीवरी के माध्यम से नशीली सामग्री और शराब की भी आपूर्ति की जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने रात 12 बजे तक डिलीवरी करने का आदेश दिया। इसके बाद किसी भी अनधिकृत डिलीवरी की जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा यह कदम रेस्टोरेंट और बार के देर रात तक संचालन पर भी कड़ी निगरानी के तहत उठाया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home