image: Pahadi ghachek a web series of anmol production coming soon

Video: उत्तराखंड में ऐसा पहली बार होगा, ये ट्रेलर देखिए, पिक्चर अभी बाकी है !

Aug 14 2017 11:56AM, Writer:प्रगति

ये है हुनर, जिसे कभी पहचान की भूख नहीं रहती, वो खुद ही अपनी पहचान कायम करता है। ये है वो नई आवाज, जो पहाड़ों में जल्द ही गूंजेगी। हम बात एक वेबसीरीज की कर रहे हैं। वो वेबसीरीज जिसका उत्तराखंड को भी इंतजार है। हम आपको त्विशा के बारे में पहले भी बता चुके हैं कि आखिर मुंबई में रहने वाली एक लड़की ने किस तरह से किस तरह से पहाड़ों का रुख किया है। लेकिन अब ये लड़की जो करने जा रही है, वो बेहद खास हो सकता है। इंतजार 19 और 20 अगस्त का कीजिए। पहाड़ में पहली बार कोई वेबसीरीज आ रही है। ये बिल्कुल उसी तरह से जैसे टीवी पर आपका कोई पसंदीदा शो आता है। लेकिन त्विशा भट्ट ने डिजिटल रुख किया है। पहाड़ के कुछ गुदगुदाने वाले किस्से, दादी-दादा की कहानियां, पहाड़ की वो मीठी सी यादें और इन यादों में छिपा आपका बचपन ढूंढ लाई हैं त्विशा। तो उम्मीद है कि आप ये देखना जरूर पसंद करेंगे।

इसका नाम दिया गया है ‘पहाड़ी घचेक’। 19 या फिर 20 अगस्त को ‘पहाड़ी घचेक’ की वेबसीरीज का पहला वीडियो रिलीज होने जा रहा है। हम आपको बकायदा इसका एक ट्रेलर भी दिखा रहे हैं, जो सामने आ गया है। त्विशा का कहना है कि इसे देखिए, देखते रहिए और मुस्कुराते रहिए। खास बात ये भी है कि आप यू-ट्यूब पर अनमोल प्रोडक्शन चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। इस तरह से आप हर वीडियो से खुद को अपडेट रखेंगे। पहाड़ी घचेक वेबसीरीज में कुल मिलाकर 9 वीडियो तैयार किए गए हैं। और ये वीडियो आपका ज्यादा वक्त नहीं लेंगे, सिर्फ 5 मिनट के वीडियो में आपके लिए फुल इंटरटेनमेंट का गारंटी है और वो भी पहाड़ी स्टाइल। खास बात ये है कि इसमें दादा और दादी (आमा) का रोल सबसे दिलचस्प है। दादा के रोल में उत्तराखंड के जाने माने कलाकार मंगल चौहान जी हैं।

करण लोहानी इसमें दादी का किरदार निभा रहे हैं। दादी-दादा की पोती हैं त्विशा और पोते के रोल में हैं रोहित जोशी। खास बात ये है कि ये वीडियो उत्तराखंड के कई सामाजिक मुद्दों को लेकर भी बना है। इस पूरी सीरीज को अल्मोड़ा के कसार देवी में शूट किया गया है। पहाड़ की महिलाएं कैसे होती हैं, कैसे उन्हें अपनी चीजों अपनी जमीन के लिए लगाव होता है, ये सब बातें भी इस वीडियो में दिखाई गई हैं। त्विशा को पूरी उम्मीद है कि इस बार भी उत्तराखंड से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। तो उत्तराखंड तैयार रहिए, क्योंकि एक हुनरमंद पहाड़ी लड़की एक बार फिर से अपने हुनर का जलवा बिखरने के लिए तैयार है। कुछ नया, कुछ अलग और कुछ हटके सामने आने वाला है। उम्मीद है कि इस बार भी त्विशा का ये फॉर्मूला सुपरहिट होगा। आप भी एक बार जरूर इस ट्रेलर को देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home