image: Life story of johnny lever

कभी सड़कों पर पैन बेचता था ये शख्स, आज है 190 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक !

Aug 14 2017 2:19PM, Writer:शीतल

कॉमेडी के सुपरस्टार जॉनी लीवर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले इस सितारे के लिए कहा जाता है कि जो कभी भी ना हंसा हो, वो भी इन्हें देखकर ही खिलखिला उठेगा। हर किसी के चेहरे पर जॉनी लीवर ने एक मुस्कान दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाला ये शख्स खुद गर्दिश और गुरबत की जिंदगी जी चुका है। जी हां 14 अगस्त को जॉनी लीवर 60 साल के हो चुके हैं। इस शख्स ने अपनी जिंदगी का काफी वक्त संघर्ष में ही गुजारा है। लेकिन कहते हैं कि अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने काम को ईमानदारी से कर रहे हैं तो इसका फल भी आपको जरूर मिलता है। जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश के कनिगिरी में एक तेलुगु क्रिश्चियन फैमिली में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं थी।

आलम ये था कि दो जून की रोटी के भी कई बार लाले पड़ जाते थे। आर्थिक हालातों की वजह से जॉनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉनी लीवर ने सिर्फ 7वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो कम उम्र में ही मुंबई आ गए। परिवार और अपना पेट पालने के लिए उन्होंने पैन बेचना शुरू किया। कभी वो बॉलीवुड के गाने गाकर पैन बेचते थे तो कभी एक्टर्स की मिमिक्री करके पैन बेचते थे। इसके साथ ही बॉलीवुड के गानों पर डांस करते हुए भी वो पैन बेचते थे। लोगों को छोटे से जॉनी का ये अंदाज पसंद आने लगा था। पैन बेचने के अलग स्टाइल ने ही जॉनी को लोकल एरिया में मशहूर कर दिया। इसके बाद अपने मेहनत और लगन के दम पर जॉनी ने अपनी मिमिक्री की कला को आगे बढ़ाया। कहा जाता है कि मिमिक्री आर्टिस्ट प्रताप जैन और राम कुमार ने एक बार जॉनी को इस तरह से मिमिक्री करते देखा तो उनके काम में मदद करना शुरू कर दिया। इसके बाद जॉनी ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी में मजदूरी का काम शुरू कर दिया।

यहां भी वो अपने साथियों के साथ मजाक करते थे और अपने मिमिक्री टैलेंट से लोगों को खूब हंसाते थे। बस फिर क्या था, जॉनी अपनी कंपनी के अधिकारियों की बीच पॉपुलर होने लगे। यहां से जॉनी को एक नाम मिला और वो नाम था जॉनी लीवर। जॉनी काम के साथ-साथ अब कॉमेडी शो करने लगे थे। एक बार वो एक्टर्स की मिमिक्री कर रहे थे, तो एक्टर सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। सुनील दत्त ने उनके टैलेंट को पहचाना और 1982 में उन्हें फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में काम करने का मौका दिया। इसके बाद तो जॉनी बॉलीवुड में कॉमेडी के सुपरस्टार बन गए। कभी जो शख्स पैन बेचकर दो रोटी खाता था, आज उस शख्स के पास 190 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। कुल मिलाकर कहें तो जॉनी की मेहनत और लगन ने उन्हें देश में सभई का चहेता बना दिया। आज भी पर्दे पर जब जॉ़नी आते हैं तो हर किसी के चेहरे पर एक मुस्कान सी छा जाती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home