image: Uttarakhand police won 4 madel in america

अमेरिका में उत्तराखंड के जवानों का जलवा, इंटरनेशनल चैंपियनशिप में झटके 4 मेडल

Aug 14 2017 5:00PM, Writer:शीतल

उत्तराखंड की प्रतिभा क्या है, इससे जमाना अब वाकिफ हो रहा है। ये उत्तराखंड का ही दम है कि अमेरिका में उत्तराखंडियों का जलवा देखने को मिला है। दरअसल अमेरिका में वर्ल्‍ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2017 का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम की झोली में अब तक कुल चार मेडल आए हैं। इस बार उत्तराखंड के स्टार रहे हैं मुकेश रावत। जिन्होंने बीमारी के बाद भी अपना शानदार खेल जारी रखा है। मुकेश रावत ने एक और मेडल अपने नाम किया है। इस बार मुकेश रावत ने 10 हजार मीटर की रेस में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के साथ साथ देश का सम्मान बढ़ाया है। आपको बता दें कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दुनिया भर के प्रतिभागी आकर प्रतिभाग करते हैं। इस कॉम्पटीशन में उत्तराखंड के मुकेश रावत एक स्टार बनकर उभरे हैं। इससे पहले मुकेश रावत ने पांच हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

मुकेश रावत के अलावा उत्तराखंड पुलिस के तेजेन्द्र सिंह ने भी अपना जलवा दिखाया है। तेजन्द्र सिंह ने बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल जीता है। तजेंद्र सिंह के अलावा बॉडी बिल्डिंग में ही उत्तराखंड के मुकेश पाल ने कांस्य पदक हासिल किया। तेजेंद्र और मुकेश पाल दोनों ही उत्तराखंड पुलिस में सिपाही हैं। आपको बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजिलिस में सात अगस्त से 16 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस बार इन खेलों में उत्तराखंड के जवानों ने अपना जलवा बिखेर दिया। 10 हजार मी. दौड़ के फाइनल में मुकेश रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उनके खाते में एक और मेडल आ गया। इससे पहले आठ अगस्त को पांच हजार मीटर रेस की गई थी। इस रेस में मुकेश रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया था और सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ये मुकेश का वर्ल्ड लेवल पर तीसरा गेम है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मुकेश अब तक इन खेलों में चार गोल्ड मेडल समेत कुल आठ पदक हासिल कर चुके हैं। साल 2015 में अमेरिका के वर्जीनिया में वर्ल्ड पुलिस गेम्स हुए थे। इसमें मुकेश रावत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उस वक्त मुकेश ने 1500, 5000 और 10000 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2013 में नीदर लैंड में ये खेल आयोजित किए गए थे। इनमें मुकेश रावत ने एक स्वर्ण समेत तीन मेडल जीते थे। मुकेश रावत मसूरी के रहने वाले हैं और उत्तराखंड पुलिस में इसी साल उन्हें हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन मिला है। फिलहाल मुकेश महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में कोच अनूप बिष्ट की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं। मुकेश रावत के कोच बताते हैं कि वो पीलिया से पीड़ित थे। इसके बाद भी उन्होंने पदक जीते हैं, जो कि एक गौरव की बात है। मुकेश की उपलब्धि पर हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home