देहरादून: परिवार की शादी में सोनू निगम का खास अंदाज, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें.. देखिये
अपनी गायकी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम उत्तराखंड आये थे, देहरादून में सुरीले गायक ने अपने करीबी रिश्तेदार के घर विवाह में शिरकत की। तस्वीरें देखिये...
Dec 5 2024 2:08PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
दुनिया में बॉलीवुड का एक नाम आवाज के मामले में टॉप पर है। वो नाम है सोनू निगम का। सोनू निगम ने अब तक बॉलीवुड को ऐसे ऐसे गीत दिए हैं, जो हर किसी के जुबां पर हैं। देहरादून में सुरीले गायक अपने ख़ास रिश्तेदार के घर विवाह में आये थे।
Sonu Nigam's special presence at family wedding function
सोनू निगम का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं। शादी में एक गांव की ही रिश्तेदार ताई जी ने सोनू निगम का हाथ पकड़ लिया, इसके बाद स्टार सिंगर को हाथ छुड़ाने में काफी देर लग गई। उनका विडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आप भी देखिये देहरादून में हुई रिश्तेदार की शादी में सोनू निगम की तस्वीरें..
गढ़वाल में है सोनू निगम का ननिहाल
1
/
सोनू निगम का ननिहाल उत्तराखंड में ही है। सोनू निगम का ननिहाल रुद्रप्रयाग जिले के धारी देवी मंदिर के पास ठामक गांव में है। सोनू कई बार कहते हैं कि उन्हें गढ़वाल में अपना ननिहाल बहुत पसंद है।
सुर्ख लाल स्कार्फ में दिखा खास अंदाज
2
/
हाल ही में सोनू देहरादून में एक विवाह में देखे गए, जिसके बाद उनका विडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। देहरादून में आजकल रात को मौसम सर्द होता है तो सोनू ने भी सुर्ख लाल स्कार्फ डाल दिया, जिसमे सोनू खूब जंच भी रहे हैं।
गांव की बडी जी ने पकड़ लिया हाथ
3
/
सोनू निगम का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं। शादी में एक गांव की ही रिश्तेदार ताई जी ने सोनू निगम का हाथ पकड़ लिया, इसके बाद स्टार सिंगर को हाथ छुड़ाने में काफी देर लग गई।
बदरी-केदार से भी है विशेष लगाव
4
/
सोनू कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा आरती देखना काफी पसंद है। केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए सोनू के दिल में अपार श्रधा है। इस साल भी जून में सोनू निगम कुछ समय केदारनाथ धाम में भी रहे थे।