image: Rudraprayag manglesh ghildiyal

Video: उत्तराखंड के इस जिलाधिकारी को देश का सलाम, पेश की ये ऐतिहासिक मिसाल !

Aug 16 2017 11:37AM, Writer:कपिल

आज देशभर में जो भी ये तस्वीर देख रहा है, वो हैरान हुए बिना नहीं रह पा रहा। जी हां ये तस्वीर अपने आप में बहुत कुछ कह रही है। ये उत्तराखंड के डीएम मंगलेश घिल्डियाल हैं। क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद देखा कि एक नाले में कोई नहीं उतर रहा है, तो वहीं उतरकर नाले की सफाई करने में जुट गए। कौन नहीं चाहेगा कि मंगलेश जैसा डीएम उनके जिले में हो। दरअसल स्वतंत्रता दिवस से पहले पर डीएम मंगलेश घिल्डियाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग के वार्ड 1 और वॉर्ड दो में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान के दौरान अपर बाजार में एक बरसाती नाला भी दिखा। इस नाले में जब कोई नहीं उतरा तो, खुद डीएम मंगलेश घिल्डियाल इस नाले की सफाई करने के लिए उतर गए। हाथ में फावड़ा लिया और शुरू हो गए गंदगी को साफ करने में।

ये हैं रुद्रप्रयाग के डीएम मंगलेश घिल्डियाल। आज देशभर में जो भी इस तस्वीर को देख रहा है, वो गौरवान्वित हुए बिना नहीं रह पा रहा। डीएम खुद ही हाथ में फावड़ा लेकर गंदगी हटाने में जुट गए। ये देखकर बाकी अधिकारी भी एक्शन में आ गए। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ, स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ भी इसके बाद नाले में उतरे और सफाई करने में जुट गए। करीब एक घंटे तक ये लोगो नाले की सफाई करते रहे। दरअसल आपके लिए हो सकता है कि ये एक बहुत छोटी सी बात हो, लेकिन एक आईएएस अधिकारी जब ऐसे काम करता है तो समाज के लिए एक सीख बन जाता है। मंगलेश घिल्डियाल उन अधिकारियों में से हैं जिन्हें ‘एक्शनमैन’ और ‘सिंघम’ ना जाने कैसे कैसे नाम दिए जा रहे हैं। वो लगातार अपने कामों से रुद्रप्रयाग की जनता के फेवरेट बनते जा रहे हैं।

इसके साथ ही हम आपको मंगलेश का एक वीडियो भी दिखा रहे हैं। ये वीडियो एक अस्पताल का है, जिसमें मंगलेश घिल्डियाल औचक निरीक्षण करने जा रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि वो उन दवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, जो मरीजों को बांटी जा रही हैं। मंगलेश लगातार इन बातों का निरीक्षण करते रहते हैं कि स्कूलों, अस्पताओं और बाकी संस्थानों में सही ढंग से काम हो रहा है या नहीं। उन्हें बस इस चीज से मतलब से है कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्था सही ढंग से काम कर रही है या नहीं। इससे पहले कई अस्पतालों में मंगलेश औचक निरीक्षण कर चुके हैं। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल ऐसे चंद आईएएस अधिकारियों में हैं, जिन्हे ना कुर्सी का शौक है और ना रुतबे का घमंड। जन सेवा के लिए समर्पित इन अधिकारियो को देखकर लगता नहीं कि आईएएस का दूसरा रूप इतना शानदार और जानदार हो सकता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home