उत्तराखंड का एक और सपूत शहीद, घायल होकर भी आतंकियों लड़ते रहे!
Aug 16 2017 12:12PM, Writer:मीत
उत्तराखंड का एक और सपूत सीमा पर शहीद हो गया है। ये उत्तराखंड की भूमि है जो वीरों को जन्म दे रही है। ये उत्तराखंड की ही भूमि है जिसके गर्भ से ऐसे वीर योद्धा निकल रहे हैं, जो देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने से जरा भी नहीं हिचकते। कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि का एक और लाल चवा गया। हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट, एक ऐसे हवलदार जो सेना में सबसे जानदार हवलदारों में गिने जाते थे। दुश्मन के ठिकानों पर कहर बरपाने वाले इस वीर योद्धा ने ना जाते कितने ही आतंकियों को अब तक ठिकाने लगाया है। लेकिन इस बार नियति को कुछ और ही मंजूर था। कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों ने फिर से घुसपैठ की। अपनी टीम के साथ हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट ने उनका जमकर मुकाबला किया। लेकिन इस दौरान नरेंद्र सिंह बिष्ट जख्मी हो गए।
इसके बाद भी वो आंतकियों पर भारी पड़े। तब तक मुकाबला किया जब तक कि बेहोश नहीं हो गए। साथियों ने देखा तो तुरंत उन्हें बैटल ग्राउड से हटाकर जम्मू आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। लेकिन सांसों ने अब इस वीर सिपाही का साथ छोड़ दिया। बुधवार सिबह नरेंद्र सिंह बिष्ट ने असप्तला में दम तोड़ दिया। शहीद का पार्थिक शरीर उनके सेलाकुई स्थित आवास पर पहुंचेगा। नरेंद्र सिंह बिष्ट मूल रूप से चमोली गढ़वाल के रहने वाले हैं। उनके परिवार का नाता नारायणबगड़ ब्लॉक के नाखोली गांव से है। फिलहाल कुछ वक्त से वो देहरादून के सेलाकुई में रह रहे थे। चौथी गढ़वाल रायफल के इस वीर हवलदार को हर कोई अनुभवी बताता था। अपने अनुभव से ही वो कई बार आतंकियों पर भारी पड़े। इस बार उड़ी सेक्टर में भी आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए उन्होंने हर संभव कोशिश की।
लेकिन बताया जा रहा है कि एक स्नाइपर शॉट उनके सिर पर लगा। इसके बाद भी जीवटता देखिए, सिर पर गोली लगने के बाद भी कुछ वक्त तक वो लड़ते रहे। जब वो बेहोश हुए तो साथी उन्हें अस्पताल में ले लाए। उस वक्त से जम्मू के मिलिट्री हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई। सुबह उनके दम तोड़ने की सूचना आई। शहीद नरेंद्र सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया जाएगा। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से शाम को उनकी पार्थव देह सेलाकुई स्थित आवास पर लाया जाएगा। सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। नरेंद्र सिंह बिष्ट की शहादत की खबर से ही घर में कोहराम और मातम मचा है। राज्य समीक्षा का उत्तराखंड के इस वीर सपूत को सलाम