image: Karan Bisht of Almora became lieutenant

उत्तराखंड: पूरा हुआ बचपन का सपना, रंग लाई मेहनत.. दशौला बडियार गांव के करन बिष्ट बने लेफ्टिनेंट

करन सिंह बिष्ट शनिवार को देहरादून IMA में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से करन सिंह बिष्ट सेना में लेफ्टिनेंट बनने का का गौरव हासिल किया है।
Dec 17 2024 1:05PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के कई युवाओं ने सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। इन्हीं में एक अल्मोड़ा जनपद के करन बिष्ट ने भी सेना में लेफ्टिनेंट बन राज्य का मान बढ़ाया है।

Karan Bisht of Almora became lieutenant

करन बिष्ट अल्मोड़ा जनपद के ब्लॉक धौलादेवी, तहसील भनोली में स्थित दशौला बडियार गांव के मूल निवासी हैं। करन बिष्ट के पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अफसर बनने से उनके परिजन बेहद गौरवशाली महसूस कर रहे हैं । उनकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्होंने साल 2021 में NDA की परीक्षा पास की थी। करन बताते हैं कि उनको बचपन से ही एडवेंचर और सेना में जाने का शौक था, और उन्होंने इसके लिए रात-दिन कड़ी मेहनत की।

रंग लाई मेहनत, पूरा हुआ बचपन का सपना

अब आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उनके बचपन का सपना पूरा हो गया। करन ने शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून से शिक्षा ग्रहण की है। करन सिंह बिष्ट के पिता कैलाश सिंह बिष्ट सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, वहीं उनकी माता तारा बिष्ट कुशल गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home