image: America based professor singing pahari song

Video: उत्तराखंड के रंग में रंगा अमेरिका, एक अमेरिकी प्रोफेसर से सुनिए पहाड़ी गीत

Aug 16 2017 8:02PM, Writer:प्रीति

गर्व करेंगे आप क्योंकि आप देवभूमि में हैं, आप गर्व करेंगे क्योंकि देवभूमि का जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, आप गर्व करेंगे ये वीडियो देखकर, जिसमें अमेरिका के एक प्रोफेसर उत्तराखंड का गीत ‘मेरा डांड्यू कांठ्यू का मुलुक जैलू’ गा रहे हैं। आखिर गर्व हो भी क्यों ना, हमारी देवभूमि की शान है ये गीत। अच्छा लगता है जब किसी दूसरे देश में रहने वाले की जुबान से हम ये गीत सुनते हैं। मन को शांति मिलती है और दिल को तसल्ली मिलती है कि हम देवभूमि के वासी हैं। इस गीत को ना जाने आपने कितनी बार, कितने अलग अंदाज में सुना होगा। लेकिन ये अंदाज सबसे अलग है, सबसे अलहदा है। अमेरिका के सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्टीफन फेओल गढ़वाली गाना गा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोकसंगीत पर शोध किया है। हालांकि काफी साल पहले ये वीडियो बनाया गया था। अब आप लोगों के साथ ये वीडियो हम शेयर कर रहे हैं। अच्छा लगे तो आप भी शेयर करें।

कैसे ये प्रोफेसर इस गीत को गा रहे हैं। ये आवाज और ये अंदाज आपको अच्छा लगेगा। इतना जरूर है कि प्रोफेसर उत्तराखंड के इस लोकप्रिय गीत को गुनगुना रहे हैं। सिर्फ गुनगुना नहीं रहे बल्कि बकायदा इस गीत के बोलों को समझ भी रहे हैं। उत्तराखंड की संसकृति, यहां की भाषा, यहां के गीत आज किस तरह से देश और विदेशों में सुर्खियां बटोर रहे हैं, आप इस वीडियो से ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं। इनकी जुबान से य़े गीत काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही यू-ट्यूब पर ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। उत्तराखंड के कुछ लोगों ने जब ये वीडियो देखा तो इस पर कमेंट भी किए हैं। किसी ने लिखा है कि ये लाजवाब हैं, गीत को बेहतरीन तरीके से गा रहे हैं। इसके साथ ही किसी ने लिखा है कि भारत की तरफ से इन्हें बहुत-बहुत बधाई। किसी ने इस गीत पर कमेंट किया है और लिखा है कि ये गीत बेहतरीन तरीके से गाया गया है।

इसके अलावा भी इस वीडियो पर कई कमेंट आए हैं। ज्यादातर कमेंट उत्तराखंड से ही दिख रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि ये लाजवाब हैं। खैर प्रोफेसर स्टीफन फेओल को उत्तराखंड की बोली आसानी से समझ में आती है। इतना जरूर है कि उन्होंने उत्तराखंड के इस गीत को गाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ये गीत वैसे भी उत्तराखंड की रग रग में बसा है। इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो को देख कर दिल खुश हो जाता है। बेड़ू पाको तो वैसे भी उत्तराखंड की हवाओं में है। लोकगीतों का अलग ही आनंद आता है. किसी भी पहाड़ी के लिए ये गाना उसके बचपन की यादों को ताजा करने वाला है। तो बिना देर किए आप भी देखिए ये गाना और देखिए कि किस तरह से अमेरिका के प्रोफेसर इस गीत को गा रहे हैं। और हां अगर ये वीडियो पसंद आए तो शेयर जरुर कीजिएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home