बम मिलने की खबर से दिल्ली हाईकोर्ट में हड़कंप, SWAT कमांडोज तैनात !
Aug 17 2017 2:00PM, Writer:सुरेश
जैसा कि हम आपको बार बार बताते हैं कि आतंकियों के निशाने पर देश की राजधानी दिल्ली है। पहले भी देश के खुफिया इनपुट्स इस बात के बारे में अलर्ट जारी कर चुके हैं। गुरुवार को एक बार फिर से दिल्ली हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट परिसर में बम मिलने की सूचना मिली। इसके बाद तो हर जगह हड़कंप मच गया। देश की सुरक्षा एजेंसियों से लेकर राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस बुलाई गई। इसके बाद SWAT कमांडोज मौके पर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है। कुल मिलाकर कहें तो दिल्ली इस वक्त देश की सबसे संवेदनशील जगह है। आतंकी बार बार देश की राजधानी को निशाना बनाने की धमकी दे रहे हैं। इस वजह से कई बार दिल्ली के लिए अलर्ट जारी हो चुका है।
गुरुवार को जैसे ही ये सूचना मिली तो हर कोई सन्न रह गया। पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए। आनन फानन में पुलिस बुलाई गई। इससे पहले हमने आपको बताया था कि 15 अगस्त के लिए भी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था चाक - चौबंद की गई थी। पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने धमकी दी थी कि दिल्ली को निशाना बनाएंगे। हो सकता है कि आतंकियों ने अपना प्लान बदला हो और 15 अगस्त के बाद ही दिल्ली को निशाना बनाने की प्लानिंग की हो। खासकर दिल्ली हाईकोर्ट की बात करें तो इसे पहले भी आतंकियों ने निशाना बनाया है। 7 सिंतबर 2011 का वो मंजर आपको याद ही होगा जब हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 पर धमाका हुआ था। इस धमाके में 15 लोग मारे गए थे। इसके साथ ही इस धमाके में कई लोग घायल हो गए थे। हाईकोर्ट के अलावा दिल्ली की कई जगहों को आतंकी निशाना बना चुके हैं।
चाहे बात कनॉट प्लेस की करें जहां 13 सितंबर 2008 को दिल्ली के दिल कहे जाने कनॉट प्लेस में सीरीयल बम ब्लास्ट हुए थे। तीन जगहों में 4 धमाकों के बाद हाहाकार मच गया था। बताया जाता है कि इन धमाकों से पहले इंडियन मुजाहिदीन की तरफ से एक ई-मेल भी भेजा गया था। सभी धमाके घनी आबादी वाले स्थानों पर हुए थे। करोल बाग, गफ्फार मार्केट और ग्रेटर कैलाश-1 में भी धमाके किए गए थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को इस बार एक फोन कॉल आई थी। इस फोन कल में हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। इस धमकी के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गई। हाईकोर्ट के चप्पे चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। हर जगह आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। SWAT कमांडोज हर संदिग्ध पर नजर रख रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो दिल्ली एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर है।