image: National crew of all women naval expedition meets pm modi

उत्तराखंड की बेटी को पीएम मोदी का सलाम, अब होगा ये ऐतिहासिक काम !

Aug 17 2017 6:58PM, Writer:प्रगति

उत्तराखंड के लिए गौरव की बात की है। उत्तराखंड की बेटी वर्तिका जोशी अब एक ऐतिहासिक काम करने जा रही हैं। इसके लिए बकायदा उन्हें पीएम मोदी की तरफ से बधाई दी गई है। दरअसल भारत की 6 नौसैनिक महिला अफसरों की एक टीम पहली बार वर्ल्ड टूर पर निकलने वाली है। इसके लिए बकायदा टीम का सलेक्शन हुआ था। ये कोई छोटा मोटा टूर नहीं है बल्कि समंदर की लहरों पर खतरों से खलने वाला टूर है। बताया जा रहा है कि ये अपनी तरह का ऐसा पहला वर्ल्ड टूर है। महिला ऑफिसर्स की इस टीम की कमान उत्तराखंड की बेटी वर्तिका जोशी के हाथों में है। इस नौसैनिक दल ने पीएम मोदी से मुलाकात की। आपको बता दें कि ये प्रेरणा पीएम ने ही दी थी । पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय महिला नौसैनिकों का दल दुनिया को अपनी शक्ति और देश की क्षमताओं का परिचय दे। पहले पीएम मोदी ने वर्तिका जोशी की टीम से मुलाकात की और इसके बाद ट्वीट किया।

इस ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि 'भारतीय नौसेना की 6 होनहार अफसर विश्व भ्रमण पर निकल रही हैं। मैं इन अफसरों को अपने लक्ष्य में कामयाबी हासिल करने की कामना करता हूं।' अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से ये जांबाज महिला ऑफिसर्स वर्ल्ड टूर करेंगी। 'नविका सागर परिक्रमा' नाम के जहाज आइएनएसवी तारिणी पर सवार होकर ये ऑफिसर्स वर्ल्ड टूर पर निकलेंगी। ये अभियान इस महीने के आखिर में गोवा से शुरू होगा। खबर है कि विश्व की परिक्रमा का ये अभियान मार्च, 2018 में खत्म होगा। इस अभियान के लिए पांच स्टेज बनाई गई हैं। जहाज चार बंदरगाहों ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फाल्कलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका पर रुकेगा। आपको यहां ये भी बता दें कि आइएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। पिछले साल ही इस जहाज को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

इस जहाज के नेतृत्व की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी को दी गई है। इसके अलावा वर्तिका जोशी के साथ लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाति, लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, लेफ्टिनेंट एश्वर्या और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता शामिल हैं।पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान सभी महिला ऑफिसर्स को देश की क्षमताओं शक्तियों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत की तरफ से ये विश्व की पहली जलयात्रा है। जिसकी चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘’मैं अधिकारियों को उनके इस अभियान के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लिए ये गर्व का मौका है। ये वो मौका है जब हर उत्तराखंडी इस बेटी पर नाज़ करेगा। देवभूमि की बेटियों में क्य़ा दम है ? आप भी दुनिया को ये बताना चाहते हैं तो इस खबर को शेयर जरूर करें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home