image: Spanish girls in uttarakhand

Video: उत्तराखंड में स्पेन की दो लड़कियां, गांव में रही और पहाड़ी संस्कृति को अपनाया

Aug 17 2017 9:24PM, Writer:सुरेश

उत्तराखँड की संस्कृति और यहां की सभ्यता केवल भारत ही नहीं बल्कि दूर विदेशों तक भी फैली हैं। आपको ये जानकर गर्व होगा कि आज विदेश में रहने वाले लोग भी उत्तराखंड की संस्कृति की तारीफ करते नहीं थकते।आज हम आपको सिर्फ 4 मिनट का एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वीडियो साबित करता है कि उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति का जादू किस तरह से विदेशियों के सिर चढ़कर बोलता है। दरअसल स्पेन की दो लड़कियों ने उत्तराखंड के एक गांव में रहने का फैसला किया। वो देखना चाहती थी कि उत्तराखंड के गांवों की जिंदगी कैसे खुशहाल होती है। वो लड़कियां उत्तराखंड के गढ़वाल के एक गांव में पहुंची। वहां उन्होंने पहाड़ी संस्कृति को अपनाया, खेतों में हल लगाया, पहाड़ी चूल्हे की रोटी खाई, हिसूल खाए, पानी की गागर लेकर पानी भरने गई और ना जाने कितने ऐसे काम किए कि हर कोई खुश हुए बिना नहीं रह पाया।

ये दोनों लड़कियां कहती हैं कि ये सारी दुनिया घूम चुकी हैं लेकिन उत्तराखंड जैसी जगह उन्हें कहीं नहीं मिली। देवताओं की भूमि के लोगों में स्वागत सत्कार के गुण पहले से ही हैं। हमारी संस्कृति है कि हम मेहमानों को भगवान मानते हैं। गांव के लोगों ने लड़कियों का एक मेहमान की तरह ही स्वागत किया। ये लड़कियां जितने दिन इस गांव में रही, यहां ही संस्कृति में ही डूबी रही। जाते वक्त लड़कियों की आंखों में आंसू थे। फिर आने का वादा किया और फिर से आई। एक बार फिर से वो उत्तराखंड की संस्कृति में रच बस गई। अब ये लड़कियां बार बार उत्तराखंड आती हैं। गर्व करेंगे आप क्योंकि आप देवभूमि में हैं, आप गर्व करेंगे क्योंकि देवभूमि का जलवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, आप गर्व करेंगे ये वीडियो देखकर। यू-ट्यूब पर ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो को देख कर दिल खुश हो जाता है। उत्तराखंड की अपनी एक संस्कृति है, परंपरा है, उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए देवभूमि के लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया का जिस तरह से बोलबाला है। उसका इस्तेमाल पहाड़ के लोग भी कर रहे हैं। सोशळ मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने पहाड़ के गौरव को पेश किया जा रहा है। इसे देख कर आपको भी गर्व होगा कि आप पहाड़ी हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि इस तरह से वीडियो से उत्तराखंड की लोक कला औऱ परंपरा के बारे में ज्यादा लोग जानेंगे। जितना प्रचार और प्रसार होगा उतना ही राज्य के लिए अच्छा होगा। आगर आपको भी ये वीडियो पसंद आए तो शेयर करना मत भूलिएगा। आखिर उत्तराखंड के गर्व की बात है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home