Video: हुनरमंद उत्तराखंडियों का जलवा देखिए, लो आ गया ‘पहाड़ी कॉमेडी’ का बंवडर
Aug 18 2017 7:04PM, Writer:प्रगति
उम्मीद से कुछ ज्यादा और सोच से कुछ ज्यादा बेहतर, पहाड़ी लड़की त्विशा भट्ट आपके लिए एक बेहतरीन वीडियो लेकर आई हैं। कुछ गुदगुदाने वाले किस्से आपको एक बार फिर से पहाड़ों की तरफ ले चलेंगे। कुछ मीठी सी बातें और दादा-दादी के किस्से याद करने का वक्त आ गया है। कुल मिलाकर कहें तो पहाड़ के रंगों में सराबोर होने का वक्त आ गया है। वैसे उम्मीद तो थी कि इस बार कुछ खास होने जा रहा है। त्विशा भट्ट की मेहनत रंग ला रही है। इस लड़की को क्या नाम दें ? कलाकार कहें, डायरेक्टर कहें, प्रोड्यूसर कहें या फिर बेहतरीन हुनर की मालकिन कहें, सब इस लड़की पर फिट बैठता है। त्विशा भट्ट लगातार उत्तराखंड के लिए काम कर रही हैं और इस बार एक बेहतरीन वीडियो आपके लिए लेकर आई हैं। राज्य समीक्षा से बातचीत में पहले भी त्विशा कह चुकी हैं कि आगे भी उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ करना है।
लंबे वक्त की मेहनत आखिरकार रंग ला रही है। तो लीजिए इंतजार खत्म हुआ और आपके सामने पहाड़ी घचेक की पहली सीरीज आ गई है। त्विशा कहती हैं कि ये वीडियो खासतौर पर उत्तराखंड के लिए ही तैयार किया गया है, जिसमें आपको गांव के एक दादा मिलेंगे, गांव की दादी मिलेंगी, दोनों के बीच जबरदस्त नोंकझोंक मिलेगी। दादा की दिलफेंक आशिकी दिखेगी, दादी की दादा को मिलने वाली डांट मिलेगी और खासतौर पर कॉमेडी के तड़के के साथ। इसलिए इसे देखिए, देखते रहिए और मुस्कुराते रहिए। आप यू-ट्यूब पर अनमोल प्रोडक्शन चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। इस तरह आप इस वीडियो को तो देख ही सकेंगे साथ ही पहाड़ी घचेक की आनी वाली हर सीरीज को भी आप जान सकेंगे। आपको एक बार फिर से बता दें कि पहाड़ी घचेक वेबसीरीज में कुल मिलाकर 9 वीडियो तैयार किए गए हैं। ये वीडियो छोटे और बेहद शानदार हैं।
सिर्फ 5 मिनट के वीडियो में आपके लिए फुल इंटरटेनमेंट का गारंटी है और वो भी पहाड़ी स्टाइल में। दादा के रोल में उत्तराखंड के जाने माने कलाकार मंगल चौहान जी हैं, जो हर वक्त अपनी हरकतों से आपकी हंसी छुड़ा देंगे। करण लोहानी इसमें दादी का किरदार निभा रहे हैं और उन्होंने भी किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है। दादी-दादा की पोती हैं त्विशा और पोते के रोल में हैं रोहित जोशी। कॉमेडी के साथ साथ इस वीडियो में पहाड़ के कुछ सामाजिक मुद्दों को भी इसी अंदाज में पेश किया गया है। त्विशा का कहना है कि इस पूरी सीरीज को अल्मोड़ा के कसार देवी में शूट किया गया है। उत्तराखंड में महिलाओं की जिंदगी कैसे होती है, कैसे उन्हें अपनी जमीन के लिए लगाव होता है, ये सारी बातें आपको इस सीरीज में दिखेंगी। उम्मीद है कि त्विशा को इस बार उत्तराखंड से भरपूर सहयोग मिलेगा। आप भी ये वीडियो देखिए क्योंकि हंसना जरूरी है।