VIDEO: देवभूमि का छोरा भारतीय वनडे टीम में शामिल, द्रविड़ हैं ‘पहाड़ी’ खिलाड़ी के फैन !
Aug 19 2017 8:16AM, Writer:प्रगति
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को 20 अगस्त से वनडे सीरीज खेलनी है। इस वनडे सीरीज के लिए उत्तराखंड के वड़के का भी टीम इंडिया में सलेक्शन हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं मनीष पांडे की। उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले मनीष पांडे को भी इस वनडे टूर के लिए चुना गया है। मनीष पांडे वो प्रतिभाशाली युवा है जिसने आईपीएल में बतौर भारतीय खिलाड़ी पहला शतक जड़ा था। दुनिया ने उसी वक्त मनीष के टैलेंट को पहचान लिया था। मनीष को खेल पहले से ही काफी एग्रेसिव रहा है। कैसे दो खिलाड़ियों के बीच से रन चुनारे हैं, कैसे विरोधी गेंदबाजों को बिजी रखना है और कैसे मैजदान पर बेहतरीन टेम्परामेंट दिखाना है, ये सारी बातें मनीष अच्छी तरह से जानते हैं। मनीष के खेल की तारीफ राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं। राहुल द्रविड़ काफी वक्त पहले से ही मनीष के खेल के दीवाने रहे हैं।
राहुल द्रविड़ कह चुके हैं कि अगर मनीष को मौका मिले तो वो अपने खेल से अच्छी खासी टीमों पर भारी पड़ सकते हैं। मनीष के पिता आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनकी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई है। इस पहाड़ी क्रिकेटर ने नौ साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। मनीष को इस प्रोफेशन में उनके पिता का जबरदस्त साथ मिला है। साल 2015 के जुलाई में मनीष ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे और टी-20 करियर का आगाज किया था। अब तक मनीष 12 इंटरनेशनल वनडे मैच खेल चुके हैं। इनमें वो अब तक एक शतक और 1 हाफ सेन्चुरी जड़ चुके हैं। लेकिन बीच में मनीष का करियर काफी डांवाडोल रहा । कभी टीम में रहे और कभी टीम से बाहर रहे, इस वजह से वो लगातार अपनी एक ही परफॉर्मेंस को बरकरार नहीं रख पाए।
खैर एक बार फिर से टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का वनडे टीम के लिए सलेक्शन हुआ है। उम्मीद है कि इस बार मनीष अपने खेल से सभी का दिल जीतेंगे और सबसे खास बात है कि इस बार वो वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते हैं। मनीष पांडे निरोधी टीम के प्लेयर्स को अपनी बातों से परेशान करने के लिए भी जाने जाते हैं। वो बैटिंग के दौरान आसपास खड़े फील्डर्स और बॉलर को खूब परेशान करते हैं। इस वजह से विरोधियों का ध्यान फील्डिंग और बॉलिंग से हटकर मनीष पर ही रहता है। अब हम आपको मनीष पांडे का वो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी गर्व से अपना सिर उठा लेंगे। ये वो वीडियो ही जब मनीष ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था। इसके साथ ही मनीष आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।