image: The accused of kidnapping and rape surrendered

उत्तराखंड: नाबालिग का अपहरण कर हैवान ने कर दिया दुष्कर्म, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

आरोपी ने खुद ये कबूल किया कि वो नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ उसने दुष्कर्म किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
Feb 3 2025 4:27PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस के डर से थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

The accused of kidnapping and rape surrendered

बीते शुक्रवार एक व्यक्ति ने कोतवाली मंगलौर में अपनी बेटी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अजय बावरा नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भागकर ले गया। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने मामले में छानबीन की और आरोपी की दबिश के लिए शिकंजा कस लिया।

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया

मंगलौर कोतवाली पुलिस का बढ़ता दबाव देख आरोपी अजय बावरा पुत्र अनिल निवासी जैनपुर झंझेडी, मंगलौर ने बीते रविवार को थाने में पहुंचा. वहां पहुंचकर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने खुद ये कबूल किया कि वो नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ उसने दुष्कर्म किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home