image: woman exploited for 13 years on the pretext of marriage

उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर महिला का 13 साल शारीरिक शोषण, अब बेटी पर भी गलत नजर डाल रहा हैवान

महिला ने अपने लिव इन पार्टनर से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन वह हमेशा बहाने बनाता रहा। इसी बीच, महिला को यह जानकारी मिली कि उसका लिव इन पार्टनर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
Feb 7 2025 1:59PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर 13 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अब वह अपनी 10 साल की जैविक बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करने लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

woman exploited for 13 years on the pretext of marriage

कोतवाली पटेल नगर में आईएसबीटी क्षेत्र देहरादून की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि साल 2012 में उसकी पहचान क्षेत्र के ही एक शख्स से हुई थी. पहले दोनों में बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों रिलेशन शिप में आ गए. उस आदमी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए. इस बारे में जब महिला के घरवालों को पता लगा तो उन्होंने युवती से रिश्ता तोड़ घर से निकाल दिया.

पहले से शादीशुदा है आरोपी

महिला को घरवालों द्वारा बाहर निकाल दिए जाने के बाद उसने एक किराए का कमरा लेकर रहने का निर्णय लिया। इसके बाद, वह और उसका प्रेमी उस कमरे में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला का आरोप है कि उसके लिव इन पार्टनर ने उसे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। 2015 में वह गर्भवती हुई और उसी वर्ष नवंबर में उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान, महिला ने अपने लिव इन पार्टनर से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन वह हमेशा बहाने बनाता रहा। इसी बीच, महिला को यह जानकारी मिली कि उसका लिव इन पार्टनर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें

महिला ने आरोप लगाया है कि जब आरोपी शादी के लिए बहाने बनाता रहा, तब उसने अलग होने का निर्णय लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि आरोपी का भाई पार्षद है, और इसी कारण से वह उसे धमकाता है। महिला ने यह भी कहा कि अब आरोपी उसकी 10 साल की जैविक बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करने लगा है। जब वह मना करती है, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली पटेल नगर के प्रभारी कमल सिंह ने जानकारी दी है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की खोज में लगी हुई है और इस घटना से संबंधित आगे की कार्रवाई भी जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home