image: Exemption for the youth of uttarakhand in army

उत्तराखंड को जनरल बिपिन रावत का बड़ा तोहफा, नौजवानों के लिए अच्छी खबर !

Aug 19 2017 3:32PM, Writer:सुरेश

उत्तराखंड के नौजवानों के लिए जनरल बिपिन रावत एक शानदार तोहफा लेकर आए हैं। आपको याद होगा कि जनरल रावत ने कहा था कि उनसे जितना हो सकेगा, वो पहाड़ के युवाओं के लिए रोजगार के साधन मुहैया कराएंगे। ऐसे में ये तोहफा उत्तराखंड के युवाओं के लिए ही है। दरअसल सेना प्रमुख ने इस बार एक बड़ा ऐलान किया है। अगर आप भी सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन खबर है। उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में छूट मिलेगी। इससे पहले मसूरी के विधायक गणेश गोदियाल ने इस बारे में उप सेना प्रमुख जनरल शरत चंद मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात नई दिल्ली में हुई है। इस मीटिंग में बताया गया कि उत्तराखंड के नौजवानों में सेना में भर्ती होने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही कहा गया कि लंबाई की वजह से वो इस मामले में पीछे रह जाते हैं। बताया जा रहा है कि उप सेना प्रमुख ने इस बारे में जनरल बिपिन रावत से बात की है।

इसके साथ ही जनरल बिपिन रावत ने इसे एक अच्छी पहल बताया है। उत्तराखंड के नौजवानों के लिए लंबाई की सीमा को 166 से 163 सेंटीमीटर के बीच रखा जाएगा। ऐसे में उन नौजवानों को भी सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा, जो लंबाई की वजह से भर्ती नहीं हो पाते। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक और खास बात ये है कि अक्टूबर में देहरादून में गोरखा भर्ती कैंप होने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में तीन सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। कुल मिलाकर कहें तो जनरल बिपिन रावत लगातार उत्तराखंड के लिए काम करते जा रहे हैं। इससे हले हमने आपको बताया था कि आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत और उत्तराखंड सरकार की पहल पर एक बड़ा काम होने जा रहा है। देवभूमि में सेना ने 127 इको टास्क फोर्स तैयार की हैं। इस टास्क फोर्स का काम देवभूमि में अखरोट, सेब, नाशपाती, अनार, संतरे और मौसमी के पेड़ लगाना होगा।

ऐसा सेना अपने लिए नहीं करेगी। बल्कि देवभूमि के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए करेगी, जहां पलायन की मार पड़ रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सेना की टास्क फओर्स इन पेड़ों को उत्तराखंड के हर जिले में उगाएगी। जिल जिले को मौसम जिस फल या फूल के लिए अनुकूल होता है, उस जिले में वो ही फल या फूल उगाया जाएगा। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र और सेना की पहल पर हर गांव वालों को इस बारे में बताया जाएगा कि किस तरह से फल और फूल के व्यापार से वो खुद कमाई कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार और भारतीय सेना की इको टास्क फोर्स उत्तराखंड के हर गांव में जाएगी। वहां लोगों को फलों के पेड़ों को सुरक्षित कैसे रखें, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। कुल मिलाकर कहें तो जनरल रावत उत्तराखंड के लिए लगातार काम कर रहे हैं और अब सेना में भर्ती की इच्छा रखने वाले नौजवानों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home