image: Actress Arushi Nishank was duped of Rs 4 crore

उत्तराखंड: आरुषि पोखरियाल 'निशंक' से 4 करोड़ की ठगी, फिल्म में 20% हिस्सेदारी का दिया था लालच

इस धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई के दो फिल्म निर्माता, मानसी बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ देहरादून के कोतवाली क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।
Feb 8 2025 1:39PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषी के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार निभाने और फिल्म की कमाई का 20% हिस्सेदार बनाने के नाम पर आरुषि निशंक के साथ चार करोड़ की धोखाधड़ी हुई है।

Aarushi Pokhariyal Nishak duped of Rs 4 crore

धोखाधड़ी के आरोपी फिल्मनगरी मुंबई के निर्माता मानसी बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला नामक दो लोग हैं। देहरादून के कोतवाली क्षेत्र में यह मामला दर्ज किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दोनों ने फिल्म में काम और लाभ देने के नाम पर आरुषी पोखरियाल निशंक के साथ कुल चार करोड़ की धोखाधड़ी कर दी है।

चार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के दो प्रोड्यूसर्स ने आरुषि निशंक से एक बड़ी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि आरुषि को फिल्म में काम करने के साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी करना होगा, जिसके एवज में उन्हें फिल्म की कुल कमाई का 20% हिस्सा दिया जाएगा। आरुषि निशंक ने दोनों की बातों पर भरोसा किया और 9 अक्टूबर 2024 को एमओयू साइन कर दिया।

फिल्म के मुहूर्त में शामिल हुए थे CM धामी

एमओयू 9 अक्टूबर 2024 को हिमश्री फिल्म और मिनी फिल्म के बीच साइन हुआ था, जिसके बाद 10 अक्टूबर 2024 को 2 करोड़, 19 नवंबर 2024 को एक करोड़, 27 अक्टूबर 2024 को 25 लाख और 30 अक्टूबर 2024 को 75 लाख रुपए मिनी फिल्म के दो प्रोड्यूसर द्वारा आरुषि से लिए गए। फिल्म मुहूर्त का भव्य उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया था, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के सेट पर शिरकत की थी। अब खबर है कि आरोपियों ने फिल्म प्रोड्यूस करने के नाम पर आरुषि निशंक से कुल चार करोड रुपए की धोखाधड़ी की है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home