Video: उत्तराखंड की योगा टीचर, अब बॉलीवुड में मचाएगी धमाल, बधाई दें
Aug 19 2017 5:22PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। खास बात ये है कि ये युवा जिस भी क्षेत्र में जा रहे हैं, वहां धमाल मचा रहे हैं। अज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की बेटी स्वाति सेमवाल की। उत्तराखंड में स्वाति बतौर योग प्रशिक्षक काम करती हैं। अब स्वाति सेमवाल जल्द ही बाॅलीवुड में आने वाली हैं। उनकी फिल्म बरेली की बर्फी जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। आपको अब स्वाति के बारे में कुछ खास बाते बता देते हैं। स्वाति साल 2007 में मिस उत्तराखंड रह चुकी हैं। इसके साथ ही स्वाति ने योग प्रशिक्षक का कोर्स किया हुआ है। मुंबई में स्वाति ‘न्यू एज हाॅट योगा’ के नाम से अपना इंस्टीट्यूट चलाती हैं। इस इंस्टीट्यूट में कई योगा प्रशिक्षक लोगों को योगा सिखाते हैं। पढ़ाई के दौरान ही स्वाति सेमवाल ने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता था। पढ़ाई पूरी हुई तो स्वाति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।
स्वाति सेमवाल के पिता देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में काम करते हैं। स्वाति बरेली की बर्फी फिल्म में राजकुमार के अपोजिट काम कर रही हैं। इस फिल्म में वो रमा के किरदार में हैं। इस फिल्म के अलावा स्वाति गुलजार साहब के एक गाने के लिए काम कर रही हैं। ये गीत कश्मीर पर लिखा गया है। स्वाति आने वाले वक्त में एक वेब सीरीज तैयार करना चाहती हैं। जिसके लिए जल्द ही काम शुरू होगा। ये स्वाति की सफलता ही है कि वो 250 से ज्यादा ऐड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही स्वाति ने कई टीवी शो किए हैं। अब आपको ये भी बता देते हैं कि स्वाति सेमवाल इससे पहले किन किन सीरियल में काम कर चुकी हैं। स्वाति इससे पहले ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘लगे रहो चाचू’ और ‘आहट’ जैसे सीरियल्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। अब वो फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आ रहीं हैं।
इससे पहले स्वाति सेमवाल ‘एबनॉर्मल’ नाम की एक फिल्म लेकर आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की ताऱीफ आलिया भट्ट भी कर चुकी हैं। विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं स्वाति टीवी सीरियलों के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। खास बात ये भी है कि स्वाति अमेरिकन और कैनेडियन फिल्मों में भीकाम कर चुकी हैं। स्वाति सोशल मीडिया फेसबुक पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फेसबुक पर स्वाति योगा और मेडिटेशन की फोटो शेयर करती रहती हैं। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के युवा आज के दौर में अपने दम पर ऐसे काम कर रहे हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रही है। ऐसा ह कुछ काम उत्तराखंड की इस बेटी ने भी किया है। फिलहाल राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से स्वाति को आने वाली फिल्म के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आप भी एक बार जरूर देवभूमि की इस बेटी को शुभकामनाएं दें।