Video: जिम में लड़की से अश्लील हरकत, मारा घूंसा और लात
Aug 19 2017 7:46PM, Writer:Shantanu
महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर से गर्म हो रहा है। हरियाणा के बाद इस बार घटना मध्य प्रदेश में हुई है। चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडू का मामला अभी शांत भी नही हुआ है कि एक और घटना सामने आ गई। चंडीगढ़ में बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे विकास पर आरोप है कि उन्होंने रात में नशे में वर्णिका कुंडू की कार का पीछा किया था। अब जो मामला सामने आया है वो मध्य प्रदेश के इंदौर का है। यहां पर भी एक लड़की के साथ अश्लील हरकत की गई। इंदौर में एक जिम में युवती के साथ अश्लील हरकतें की गईं। जिम में युवती रोज की तरह कसरत करने के लिए आई थी। वो एक्सरसाइज कर रही थी। रोज की तरह वो अपने काम में मशगूल थी। तभी एक युवक आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। पहले तो युवती ने उसे इग्नोर किया। लेकिन युवक की हरकतें बढ़ती चली गई। जिसके बाद तंग आ कर युवती ने जिम ट्रेनर से उसकी शिकायत कर दी।
जिम ट्रेनर से शिकायत करने के बाद युवती के खिलाफ वो युवक आक्रामक हो गया। उसने युवती को काफी भला बुरा कहा. उसके साथ बहस करने लगा। युवक का नाम पुनीत मालवीय बताया जा रहा है। ये घटना इंदौर के भंवरकुआं में स्थित एक जिम की है। आप सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि किस तरह से पुनीत ने लड़की के साथ बहस की। उसके बाद उसने युवती को मुक्का मारा और फिर लात भी मारी। बताया जा रहा है कि युवती पैलेस कॉलोनी में रहती है। 23 साल की ये युवती स्कूल में नौकरी करती है। उसके पिता का सपना-संगीता रोड पर कम्प्यूटर का व्यवसाय है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम 7.30 बजे भंवरकुआं स्थित तलवलकर जिम में वर्जिश कर रही थी। उसी समय आरोपी करीब आकर अश्लील हरकतें करने लगा। जिसकी शिकायत उसने जिम ट्रेनर से की। जिससे खफा युवक ने उस पर हमला कर उसके साथ जमकर मारपीट की।
उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना ने जिम में आने वाली युवतियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। घटना के बाद युवक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस घटना के बाद एक बार फिर से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक जिन में जहां लोग कसरत करने आते हैं वहां पर सभी के सामने एक लड़का युवती के साथ अश्लील हरकत करता है, उसके साथ मारपीट करता है। वहां पर और भी लोग मौजूद थे। जो अपने शरीर को मजबूत बनाने के लिए जिम गए थे। लेकिन किसी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। लड़की पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो जाता है। कोई उसे पकड़ भी नहीं पाया। सवाल ये है कि जब इतने लोगों के बीच लड़की सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां है।