Video: ‘ठंडो रे ठंडो’ गीत का नया अंदाज, पहाड़ में फिर गूंज उठे नए सुर
Aug 21 2017 4:13PM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड की सांसों में ये गीत बहता है। जब पहली बार नरेंद्र सिंह नेगी जैसे कालजयी गीतकार के मुंह से ये स्नर निकले थे तो इस गीत ने नया रिकॉर्ड कायम किया था। इस गीत को सुनने वाला हर वर्ग था। बढ़े-बूढ़े-बच्चे हर कोई इस गीत को सुनकर पहाड़ में अपने गांव की यादों में डूब जाता था। ‘ठंडो-रे-ठंडो’ ये वो गीत है जो सच में उत्तराखंड की आत्मा में बसा है। उत्तराखंड से पलायन करने वाले जब भी इस गीत को सुनते हैं तो आंखें बरबस छलक जाती हैं। दिल को गांव की कुछ मीठी सी यादें कचोटती हैं। ऐसे में एक बार फिर से इस गीत को तैयार किया गया है। पिछली बार ये गीत जितना शांत था, इस बार इस गीत में बड़ा और अच्छा बदलाव है। मतलब कुल मिलाकर इस गीत को नए सिरे से तैयार किया गया है। अब आपको बताते हैं कि आखिर किसने इस गीत को तैयार किया है।
इस गीत को इस बार फ्यूजन का रूप दिया गया है। राहुल बौरियां और अंजलि बिष्ट ने इस गीत को तैयार किया है। पहली बार सुनने में ही ये गीत अलग लग रहा है। कुछ नया प्रयोग जो कानों को अच्छा लग रहा है। बेहतरीन आवाज और बेहतरीन संगीत के बाद ही ये गीत तैयार किया गया है। हालांकि इतना जरूर है कि ये गीत यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स बटोर रहा है। दरअसल ठंडो रे गीत के लफ्ज ही कुछ ऐसे हैं क् दुल को छू जाते हैं। राहुल एक अच्छे टैलेंट के रूप में निखर रहे हैं। उन्होंने बकायदा अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि ये गीत नरेंद्र सिंह नेगी जी को समर्पित है। ये उत्तराखंड के नए कलाकार हैं, जो समर्पण शब्द का सही मायनों में मतलब भी जानते हैं। इसके साथ ही राहुल ने लिखा है कि ये गीत शाश्वत जे पंडित से प्रभावित होकर तैयार किया गया है।
शाश्वत जे पंडित उत्तराखंड के बड़े कलाकारों में से एक हैं। साफ पता चल रहा है कि शाश्वत ने ही राहुल को कुछ नया करने की नसीहत दी है। शाश्वत के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं, वो लगातार दूसरे के लिए प्रेरणा भी बनते जा रहे हैं। राहुल और अंजलि ने इस गीत को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। उम्मीद है कि आपको ये गीत बेहद पसंद आएगा। साफ पता चल रहा है कि इसके लिए भी अच्छी खासी मेहनत की गई है। पहाड़ के युवा आज लगातार संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहे हैं और इसकी एक जीती जागती मिसाल ये शानदार गीत भी है। राहुल और अंजलि को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। मेहनत करते रहिए और सफलता के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।