image: First case of live-in registration in Chamoli

Uttarakhand News: चमोली में पंजीकृत हुआ पहला लिव इन रिलेशनशिप, UCC में अब तक कुल 199 मामले

उत्तराखंड के चमोली जनपद में UCC के तहत लिव इन रिलेशनशिप का पहला पंजीकरण हुआ है। UCC लागू होने के बाद जनपद में अब तक लिव इन रिलेशनशिप अलावा भी 198 पंजीकरण हो चुके हैं।
Feb 18 2025 3:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

बीते 27 जनवरी को उत्तराखंड में प्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दिया गया। UCC के तहत लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले वाले जोड़े को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हालांकि राज्य के कई लोग लिव इन रिलेशनशिप प्रावधान का विरोध कर रहे हैं। लेकिन इन बीच कई जोड़े ऐसे हैं जिन्होंने लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण करवा रहे हैं।

First case of live-in registration in Chamoli

जनपद चमोली में भी एक कपल ने लिव इन रिलेशनशिप का पंजोकरण करवाया है। दरअसल ये दोनों अपनी जॉब के चलते एक साथ रहते हैं और दोनों की शादी तय हो रखी है। एक ही डिपार्टमेंट में नौकरी करने के कारण ये कपल साथ रहता है। चमोली जिले में UCC के तहत अब तक 199 पंजीकरण हो चुके हैं, जिसमें 180 शादी के पंजीकरण, 17 शादी के स्वीकृत पंजीकरण, और एक लिव इन रिलेशन पंजीकरण शामिल है।

क्रांति दल का UCC विरोध

बीते पिछले रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की संस्कृति बचाओ पदयात्रा चमोली जिले गोपेश्वर पहुंची। यहां उन्होंने UCC के दो प्रावधानों, लिव इन रिलेशनशिप और स्थाई निवास, को सनातन संस्कृति और उत्तराखंड के हितों के खिलाफ बताया। इस दल का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी ने UCC को देवभूमि की जनता पर थोपा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home