image: Kiran Pundir from Indian Army set her marriage an example

उत्तराखंड की फौजी बेटी किरन पुंडीर बनीं मिसाल, बिना कॉकटेल पहाड़ी स्वाद के साथ किया विवाह

किरन पुंडीर वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। उनका विवाह चमोली जिले के तोरती गांव निवासी और भारतीय सेना के जवान सुरेंद्र से संपन्न हुआ। बिना कॉकटेल पहाड़ी स्वाद के साथ किरन ने अपनी शादी को मिसाल बना दिया..
Feb 23 2025 6:58PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पहाड़ की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम तो गढ़ ही रही हैं, समाज की कुप्रथाओं की बेड़ियां भी तोड़ रही हैं। टिहरी गढ़वाल के चंबा की बेटी किरन भारतीय सेना में तैनात हैं। फौजी बेटी ने अपने विवाह में शराब का बहिस्कार कर अपनी शादी को एक मिसाल बना दिया है।

Indian Army Solider Kiran Pundir sets marriage an example

चंबा ब्लॉक के भंडार गांव निवासी भारतीय सेना की जवान किरन पुंडीर ने अपनी शादी को एक अनूठी मिसाल बना दिया। उन्होंने अपने विवाह समारोह में कॉकटेल पार्टी की बजाय पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को प्राथमिकता दी। उनकी इस पहल को रॉड्स संस्था रानीचौरी द्वारा सराहा गया और सम्मानस्वरूप प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है।

राड्स संस्था ने किया सम्मानित

Kiran Pundir Indian Army set her marriage an example
1 /

किरन पुंडीर वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। उनका विवाह चमोली जिले के तोरती गांव निवासी और भारतीय सेना के जवान सुरेंद्र से संपन्न हुआ। किरन ने राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा द्वारा चलाई जा रही ‘शराब नहीं, संस्कार दीजिए’ मुहिम से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया। उनके परिवार ने इस फैसले का पूरा समर्थन किया।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home