बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, इस सेक्टर में 2 लाख सरकारी नौकरियां !
Aug 23 2017 5:23PM, Writer:मोहित
बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में हुई रेल दुर्घटनाओं के बाद भारतीय रेलवे सतर्क हो गया है। इंडियन रेलवे ने अब रेल दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। बताया जा रहा है कि रेलवे में अब बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। रेल सुरक्षा तंत्र और ग्रांउड पेट्रोलिंग को मजबूत बनाने के लिए करीब 2 लाख कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल इंडयन रेलवे में सुरक्षा से जुड़ी करीब 16 प्रतिशत पोस्ट खाली हैं। इस वजह से 64,00 किलोमीटर के ऑपरेशनल नेटवर्क की निगरानी और मेंटेनेंस में लोगों की कमी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इन पदों को भरने के लिए नए सिरे से भर्तियां शुरू की जाएंगी। आपको यहां एक और जानकारी दे दें कि भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े एंम्लॉयर्स में शामिल हैं। इंडियन रेलवे के पास फिलहाल 13 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।
हैरानी की बात तो ये है कि इसके बाद भी हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें मेंटनेंस और निगरानी का अभाव है। इसलिए इन पदों में करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों की भर्ती होगी। इस तरह से मेंटेनेंस और ऑपरेशनल नेटवर्क की निगरानी की जा सकेगी। हाल ही में उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतरी थी। इसके बाद से रेलवे नेटवर्क के मेटेनेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस हादसे में करीब 20 लोगों की जान चली गई थी। एक आंकड़ा कहता है कि बीते तीन सालों में देशभर में रेल दुर्घटनाओं में करीब 650 लोगों की जानें चली गई हैं। इस बीच रेलवे के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि भारतीय रेल नेटवर्क में गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का भारी भरकम निवेश किया जाएगा। ये रकम मॉडर्नाइजेशन पर खर्च की जाने वाली रकम से हटकर होगी। कुल मिलाकर ये रुपया रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण पर खर्च किया जाएगा।
आंकड़े बताते हैं कि बीते तीन सालों में हर साल करीब 115 रेल दुर्घना का शिकार हुई हैं। इस वजह से आने वाले दिनों में ज्यादातर भर्तियां सेफ्टी और मेंटिनेंस के लिए ही होंगे। इसके अलावा गैंगमैन, पटरियों पर नजर रखने वाले और इसे ठीक करने वाले लेबर को इंटरनेशनल मानको के हिसाब से टॅेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रैक की निगरानी के लिए रेलवे इस वक्त 100 से ज्यादा इंस्पेक्शन वीइकल्स खरीदने के बारे में भी सोच रहा है। इसके साथ ही पटरियों की जानकारी देने वाले इंटेलिजेंस सिस्टम का भी अब ट्रायल रन किया जाएगा। हादसों से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे अब कुल मिलाकर 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करेगा। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले वक्त में इन भर्तियों के बाद रेल हादसों पर कितनी लगाम लगेगी। वक्त आने पर ही सब कुछ पता चल पाएगा।